Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंत्री लखन पटेल की बड़ी घोषणा, 12वीं के उत्कृष्ट छात्रों को मिलेंगे 11 हजार

पथरिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री लखन पटेल की ओर से बड़ी घोषणा की गई। मंत्री पुत्र लकी पटेल ने कहा कि 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय और निजी स्कूलों के छात्रों को ₹11 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। साथ ही नशामुक्त समाज बनाने और युवाओं को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
मंत्री लखन पटेल की बड़ी घोषणा, 12वीं के उत्कृष्ट छात्रों को मिलेंगे 11 हजार

पथरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पथरिया के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस दौरान पथरिया विधायक और मंत्री लखन पटेल के बेटे लकी पटेल ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की।

12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेंगे ₹11 हजार

मंच से लकी पटेल ने अपने पिता और मंत्री लखन पटेल की ओर से घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष से कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ₹11 हजार की राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रोत्साहन राशि शासकीय और निजी स्कूलों के उन विद्यार्थियों को दी जाएगी, जो 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि पहले की तरह मिलती रहेगी। इसके अलावा मंत्री लखन पटेल की ओर से यह अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई रंगारंग प्रस्तुतियां

मुख्य समारोह के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों को कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने सराहा। समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाया।

नशे से दूर रहने का दिया संदेश

लकी पटेल ने कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को बर्बाद कर सकता है। इसलिए लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

उन्होंने युवाओं और आम लोगों से नशे से दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

Prabal Soni
By Prabal Soni

Latest Posts