People's Update
Thursday, March 5, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 5, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    असम कांग्रेस के 3 MLA विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा में शामिल
    दिल्ली मेट्रों के पास बस्ती में आग, लड़की की मौत, बच्चा घायल, 4 महीने में दूसरी आगजनी
    मिजोरम में NCB ने एंटी-ड्रग्स ऑपरेशन में ₹31 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 4 लोगों को गिरफ्तार
    मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं: नीतीश
    राज्यसभा चुनाव 2026 : कांग्रेस ने 5 राज्यों से 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान
    ईरान के बुकान शहर पर भारी बमबारी, सरकारी इमारत भी निशाने पर
    ईरान पर हमले रोकने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में खारिज
    ईरान ने बातचीत का न्योता भेजा, अमेरिका ने नहीं दी प्रतिक्रिया
    ईरान युद्ध पर अमेरिकी सीनेट में आज होगी वोटिंग
    राष्ट्रीय
    बिहार

    बिहार में बदलाव है...CM पद की रेस में हैं बड़े नाम, लेकिन MP, CG, राजस्थान की तरह आ सकता है कोई नया लीडर

    नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही यह तय हो गया है कि अब बिहार में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा। नए मुख्यमंत्री की रेस में पांच बड़े नाम शामिल है, लेकिन नई भाजपा हमेशा चौंकाने वाला काम करती है, ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी बिहार में कोई नया लीडर भी दे सकती है।
    Publish Date: 5 Mar 2026, 3:54 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      पटना।  बिहार की सियासत के लिए गुरुवार 5 मार्च बड़ा दिन है। दो दशक की राज्य की राजनीति को छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रुख अब केंद्र की ओर है। केंद्र की NDA सरकार में उनका मंत्री बनना तय है। इसके साथ ही बिहार में BJP का पहली बार मुख्यमंत्री चुने जाने की भी चर्चा है। ऐसे में पांच प्रमुख नेताओं के नाम मुख्यमंत्री की रेस में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। यह तय है कि जो भी नया सीएम होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की पसंद का ही होगा।

      नित्यानंद राय : संगठन से दिल्ली तक का मजबूत सफर

      केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद बिहार की राजनीति में भाजपा के मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं। 1966 में जन्मे नित्यानंद राय लंबे समय से सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं। लोकसभा पहुंचने से पहले वे राज्य की राजनीति में काफी सक्रिय रहे और साल 2000 से लगातार हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाते रहे। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा और लोकसभा सांसद बने। हाल ही के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार में जगह बनाई। भाजपा संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। वे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उस दौरान उन्होंने पार्टी के जनाधार को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। संगठन और सरकार दोनों में लंबे अनुभव के कारण उन्हें बिहार में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों में भी देखा जा रहा है।

      सम्राट चौधरी: तेजी से उभरे सियासी खिलाड़ी

      बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य की राजनीति के तेजी से उभरते हुए नेताओं में शामिल हैं। उनका जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में हुआ था। उनके पिता शकुनी चौधरी भी बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता रहे हैं, जो छह बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए। सम्राट चौधरी ने 1990 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। मई 1999 में राबड़ी देवी की सरकार में वे पहली बार बिहार के कृषि मंत्री बने। इसके बाद साल 2000 और 2010 में वे परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वर्ष 2010 में उन्हें बिहार विधानसभा में विपक्ष का मुख्य सचेतक भी बनाया गया। उनकी राजनीति का एक अहम मोड़ 2014 में आया, जब उन्होंने आरजेडी के 13 विधायकों के साथ मिलकर एक बागी गुट बनाया और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद वे 2014 में जीतनराम मांझी की सरकार में नगर विकास और आवास मंत्री के रूप में शपथ ली। 

      [featured type="Featured"]

      विजय कुमार सिन्हा : छात्र राजनीति से डिप्टी सीएम तक 

      विजय कुमार सिन्हा आज बिहार की राजनीति के प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं। साधारण परिवार से आने वाले विजय सिन्हा ने छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और धीरे-धीरे राज्य की मुख्यधारा की राजनीति में मजबूत पहचान बनाई। साल 2017 में उन्हें बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2020 में वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। स्पीकर के तौर पर उनकी छवि एक सख्त और अनुशासित नेता की रही। हालांकि राजनीतिक परिस्थितियों के चलते 2022 में उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा, जिसके बाद वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में सक्रिय रहे। बिहार की राजनीति में नया मोड़ जनवरी 2024 में आया, जब सरकार के पुनर्गठन के दौरान भाजपा की ओर से उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत मिलने पर एक बार फिर उन्हें डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई।

      दिलीप जायसवाल : संगठन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

      बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप जायसवाल का नाम भी संभावित चेहरों में लिया जा रहा है। 3 दिसंबर 1963 को खगड़िया जिले के गोगरी में जन्मे दिलीप जायसवाल लंबे समय तक भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वे 22 वर्षों से अधिक समय तक बिहार भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे हैं और राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल वे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

      डॉ. संजीव चौरसिया : 11 साल से सक्रिय राजनीति में  

      दीघा विधानसभा सीट से विधायक डॉ. संजीव चौरसिया का नाम भी संभावित चौंकाने वाले विकल्प के तौर पर चर्चा में है। उन्होंने 2015 में पहली बार दीघा सीट से जीत हासिल की और तब से सक्रिय राजनीति में हैं। भाजपा संगठन और चुनावी राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती है। वे बिहार में पार्टी संगठन और चुनावी राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

      नई भाजपा की नई लीडरशिप

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली नई भाजपा हमेशा चौंकाने वाले फैसले करती रही है। इससे पहले जिन राज्यों में चुनाव  हुए वहां मुख्यमंत्री के रूप में बड़े नामों की जगह नया लीडर उभरकर आया। मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय, राजस्थान में भजन लाल शर्मा, हरियाणा में नायब सैनी, ओडिशा में मोहन चरण मांझी और दिल्ली में रेखा गुप्ता, ये सभी भाजपा के ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनका नाम सीएम की रेस या चर्चा में नहीं था। इसी तरह बिहार में भी किसी नए नेता को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी चौंका सकती है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      New BJP

      Samrat Choudhary

      Nityanand rai

      Bihar Politics

      Bihar chief minister race

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      पीएम मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति की मुलाकात, व्यापार से टेक्नोलॉजी तक सहयोग पर फोकस

      FTA:पीएम मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति की मुलाकात, व्यापार से टेक्नोलॉजी तक सहयोग पर फोकस

      छत्तीसगढ़ में फूलो देवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस नेताओं से लिया आशीर्वाद

      Rajya Sabha Elections :छत्तीसगढ़ में फूलो देवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस नेताओं से लिया आशीर्वाद

      स्टेशन पर पति करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

      ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत:स्टेशन पर पति करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

      समझिए इस फैसले के पीछे के धार्मिक और राजनीतिक कारण

      मशहद में क्यों होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार?समझिए इस फैसले के पीछे के धार्मिक और राजनीतिक कारण

      ऑटो-मेटल शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक उछला

      Share Market Today:ऑटो-मेटल शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक उछला

      सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया फैंस का बड़ा दावा

      आज इंग्लैंड की खैर नहीं!सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया फैंस का बड़ा दावा

      क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल, कितना महंगा हुआ तेल ?

      मिडिल ईस्ट में जंग का असर: क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल, कितना महंगा हुआ तेल ?

      नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री

      बिहार में बदलाव है...नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री

      ग्लोबल मार्केट में एल्युमिनियम 2022 के बाद सबसे महंगा, NALCO और Vedanta के शेयर 8% तक उछले

      Aluminium Stocks:ग्लोबल मार्केट में एल्युमिनियम 2022 के बाद सबसे महंगा, NALCO और Vedanta के शेयर 8% तक उछले

      सोनू सूद फिर आए मदद के लिए आगे, दुबई में फंसे लोगों को वीडियो मैसेज में कही यह बात!

      Real hero: सोनू सूद फिर आए मदद के लिए आगे, दुबई में फंसे लोगों को वीडियो मैसेज में कही यह बात!

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....