राष्ट्रीय

मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर घिरे अधीर रंजन… संसद में हंगामा, स्मृति बोलीं- सोनिया माफी मांगें; कांग्रेस नेता ने कहा- फांसी पर लटका दो…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के आपत्तिजनक बयान को लेकर गुरुवार को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। भाजपा नेताओं ने लोकसभा में सोनिया गांधी से माफी की मांग की। स्मृति ने कहा कि सोनिया गांधी देश से माफी मांगें। कांग्रेस ने हर भारतीय नागरिक का अपमान किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कहना है कि, अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है।

स्मृति ईरानी ने कहा- आपने अपमान को मंजूरी दी…

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के आपत्तिजनक बयान को लेकर गुरुवार को महिला भाजपा सांसदों ने सदन में हंगामा किया। हाथों में सोनिया माफी मांगें का पोस्टर लेकर उन्होंने नारेबाजी की। स्मृति ने सदन में कहा- कांग्रेस गरीब और आदिवासियों की विरोधी है। अपनी गलती पर माफी मांगने की जगह कांग्रेस सीनाजोरी कर रही है। सोनिया गांधी को कांग्रेस की तरफ से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने हर भारतीय नागरिक का अपमान किया है।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी। इस पर मीडिया को जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अधीर पहले ही अपनी गलती मान चुके हैं।

अधीर रंजन ने मांगी माफी, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें- Monsoon Session: AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से सस्पेंड, नारेबाजी के बाद लिया गया एक्शन; दोनों सदनों में अब तक 24 सांसदों पर कार्रवाई

अधीर रंजन बोले- मुझे फांसी पर लटकाना है…

उधर, अधीर रंजन ने कहा, ”मैंने द्रौपदी मुर्मू का अपमान नहीं किया। मेरे मुंह से गलती से ‘राष्ट्र की पत्नी’ शब्द निकल गया। एक बार चूक हो गई तो मैं क्या करूं? अभी मुझे फांसी पर लटकाना है तो लटका दो।” दरअसल, अधीर रंजन ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button