People's Update
Tuesday, April 7, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 7, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक
    ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल
    ट्रम्प ने साउथ कोरिया और जापान को किम जोंग उन की धमकी दी
    सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले
    PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल
    मैहर में ढाबों पर कलेक्टर-एसपी की दबिश, 20 हजार लीटर अवैध डीजल और 15 रसोई गैस सिलेंडर जब्त
    दिल्ली विधानसभा घुसपैठ: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की
    ईरानी राष्ट्रपति बोले- देश के 1.4 करोड़ लोग जान देने को तैयार
    ट्रम्प की धमकी के बीच ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने म्यूजिक बजाया
    शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
    हिजबुल्लाह का इजराइली हेलिकॉप्टरों पर रॉकेट अटैक
    घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद
    असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही है मदद
    पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा
    लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा
    इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहो
    अंतर्राष्ट्रीय
    पाकिस्तान

    कर्ज मांगते ही बदल गए पाकिस्तान के तेवर!UAE को ‘बेचारा’ कहकर उड़ाया मजाक, बोला- कहीं दुबई भी अखंड भारत न बन जाए

    यूएई ने पाकिस्तान से 3.5 अरब डॉलर का कर्ज लौटाने को कहा तो पाकिस्तान में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। पाकिस्तानी नेता मुशाहिद हुसैन सैयद ने यूएई को ‘बेचारा’ बताते हुए भारत को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान पर अब कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ गया है।
    Publish Date: 7 Apr 2026, 4:04 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    फाइल फोटो
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      इस्लामाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़ी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच पाकिस्तान की आर्थिक मुश्किलें एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान से अपने 3.5 अरब डॉलर के कर्ज की वापसी की मांग कर दी है। इस कदम से पाकिस्तान की सरकार और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

      दिलचस्प बात यह है कि, जिस यूएई की आर्थिक मदद पर पाकिस्तान लंबे समय से निर्भर रहा है, उसी को लेकर अब पाकिस्तान के कुछ नेता तंज कसते दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता और सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद ने एक टीवी चर्चा के दौरान यूएई को “बेचारा” बताते हुए न केवल बयान दिया बल्कि भारत को लेकर भी विवादित टिप्पणी कर दी।

      यूएई ने क्यों मांगा पाकिस्तान से कर्ज?

      संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को अलग-अलग समय पर आर्थिक संकट से उबारने के लिए अरबों डॉलर का कर्ज दिया था। जानकारी के अनुसार, 2018-19 में UAE ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर का कर्ज दिया था। इसका उद्देश्य पाकिस्तान के बैलेंस ऑफ पेमेंट्स को सपोर्ट करना और आईएमएफ कार्यक्रम में मदद करना था। इसके बाद 2023 में अतिरिक्त 1 अरब डॉलर की मदद भी दी गई। इसमें 450 मिलियन डॉलर वह रकम भी शामिल है, जो करीब 29 साल पहले पाकिस्तान को दी गई थी और अब तक वापस नहीं की गई थी।

      कुल मिलाकर पाकिस्तान पर यूएई का करीब 3.5 अरब डॉलर का कर्ज बकाया है। पाकिस्तान इस कर्ज पर 6 से 6.5 प्रतिशत सालाना ब्याज भी चुका रहा था। अब यूएई ने अचानक इन पैसों की वापसी की मांग कर दी है।

      रोलओवर की उम्मीद टूटी

      पिछले कई सालों से यह व्यवस्था चल रही थी कि, जब कर्ज की अवधि खत्म होती थी तो उसे रोलओवर कर दिया जाता था। यानी पैसा वापस लेने के बजाय उसकी समय सीमा बढ़ा दी जाती थी। इस व्यवस्था के कारण पाकिस्तान को तुरंत भुगतान का दबाव नहीं पड़ता था। लेकिन इस बार यूएई ने कर्ज को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, ईरान से जुड़ी परिस्थितियों और वैश्विक आर्थिक दबाव के कारण यूएई को अपने फंड की जरूरत पड़ सकती है। यही वजह है कि, उसने पाकिस्तान से पैसे वापस मांग लिए हैं।

      [featured type="Featured"]

      तीन किस्तों में पैसा लौटाएगा पाकिस्तान

      यूएई के दबाव के बाद पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की है कि, वह इस महीने तीन किस्तों में यह कर्ज वापस करेगी। हालांकि, पाकिस्तान के लिए यह आसान नहीं है, क्योंकि उसकी अर्थव्यवस्था पहले से ही गंभीर संकट से गुजर रही है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घट रहा है और अर्थव्यवस्था काफी हद तक आईएमएफ, चीन, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों के कर्ज पर निर्भर है।

      आर्थिक संकट से जूझ रहा है पाकिस्तान

      पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 400 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गई हैं। आटा, तेल और घी जैसी जरूरी चीजों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। विदेशी मुद्रा भंडार घटकर करीब 16.4 अरब डॉलर रह गया है। यह भंडार सिर्फ तीन महीने के आयात के लिए ही पर्याप्त है।

      यह भी पढ़ें: PAKISTAN LOCKDOWN! रात 8 बजे सब बंद... तेल संकट से हड़कंप, शहबाज सरकार का बड़ा फैसला

      पाकिस्तान के नेता ने यूएई को बताया ‘बेचारा’

      यूएई की कर्ज वापसी की मांग के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। एक टीवी कार्यक्रम में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के वरिष्ठ नेता और सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद ने यूएई पर तंज कसते हुए कहा कि, हमारे यूएई के भाई मजबूर हैं, उन्हें पैसों की जरूरत है। इसलिए पाकिस्तान ने सही फैसला किया है कि हम उनका कर्ज वापस कर दें। उन्होंने यूएई को कई बार बेचारा बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा यूएई की मदद की है।

      पाक ने UAE के विकास में भूमिका का दावा किया

      मुशाहिद हुसैन सैयद ने चर्चा के दौरान यह भी दावा किया कि यूएई के विकास में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुसार, पाकिस्तान ने यूएई की सेना को ट्रेनिंग देने में मदद की। यूएई के संस्थापक नेताओं के साथ पाकिस्तान के अच्छे संबंध रहे। दोनों देशों के बीच लंबे समय से रणनीतिक सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान जरूरत पड़ने पर बड़े भाई की तरह यूएई की मदद भी कर सकता है।

      भारत को लेकर दिया विवादित बयान

      टीवी चर्चा के दौरान मुशाहिद हुसैन सैयद ने भारत को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, यूएई को भारत के साथ बढ़ती दोस्ती को लेकर सावधान रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि, यूएई की कुल आबादी करीब 1 करोड़ है, इसमें से लगभग 43 लाख लोग भारतीय मूल के हैं। इस आधार पर उन्होंने यूएई को चेतावनी देते हुए कहा कि, कहीं ऐसा न हो कि वह भी अखंड भारत के दायरे में आ जाए।

      [breaking type="Breaking"]

      भारत-यूएई रिश्तों को लेकर बयान

      मुशाहिद हुसैन सैयद ने चर्चा में यह भी कहा कि भारत और यूएई के बढ़ते रिश्ते भविष्य में क्षेत्रीय राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने यूएई से कहा कि उसे अपनी जनसंख्या संरचना और भारत के साथ संबंधों को ध्यान में रखना चाहिए। हालांकि, उनके इस बयान की व्यापक स्तर पर आलोचना भी हो रही है।

      पाकिस्तान-यूएई विवाद की असली वजह

      विश्लेषकों के मुताबिक पाकिस्तान और यूएई के बीच यह विवाद मुख्य रूप से आर्थिक कारणों से पैदा हुआ है। दरअसल, पाकिस्तान लंबे समय से विदेशी कर्ज पर निर्भर है। खाड़ी देशों ने कई बार उसकी आर्थिक मदद की है। लेकिन अब यूएई ने कर्ज रोलओवर करने से इनकार कर दिया। इस फैसले ने पाकिस्तान सरकार पर अचानक आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है।

      पाकिस्तान की आर्थिक निर्भरता

      पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा विदेशी कर्ज पर टिका हुआ है। पिछले कई सालों में पाकिस्तान ने आईएमएफ से कई बेलआउट पैकेज लिए, चीन से बड़े पैमाने पर निवेश और कर्ज लिया। सऊदी अरब और यूएई से आर्थिक सहायता प्राप्त की। लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक दबाव बढ़ने के कारण इन देशों की नीतियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

      यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में 80% लोग Gay...' ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के बयान से मचा बवाल, कहा- कोई स्ट्रेट नहीं

      कौन हैं मुशाहिद हुसैन सैयद?

      मुशाहिद हुसैन सैयद पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनेता और पत्रकार हैं।

      उनके राजनीतिक करियर की कुछ प्रमुख बातें-

      • 1997 में नवाज शरीफ सरकार में सूचना, प्रसारण और संस्कृति मंत्री रहे।
      • चार बार इस्लामाबाद से सीनेटर चुने गए।
      • पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) से जुड़े हैं।
      • विदेश नीति और रक्षा मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
      • सीनेट की रक्षा समिति के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      UAE

      Abu Dhabi

      Pakistan PM Shehbaz Sharif

      Pakistan

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      कहा- पवन खेड़ा को पाताल से भी ढूंढकर ले आएंगे

      भड़के हिमंता बिस्वा सरमा....कहा- पवन खेड़ा को पाताल से भी ढूंढकर ले आएंगे

      धर्मांतरण करने वालों के लिए अब उम्रकैद, विपक्ष ने उठाए सवाल

      छत्तीसगढ़ में नया कानून लागू!धर्मांतरण करने वालों के लिए अब उम्रकैद, विपक्ष ने उठाए सवाल

      अमेरिका-इजरायल ने उसके परमाणु ठिकानों पर 7 बार हमला किया, UN को दी पूरी जानकारी

      ईरान का दावा :अमेरिका-इजरायल ने उसके परमाणु ठिकानों पर 7 बार हमला किया, UN को दी पूरी जानकारी

      चांदी सस्ती, सोने के दाम में भी गिरावट, जानिए इसकी वजह

      Gold Silver Price:चांदी सस्ती, सोने के दाम में भी गिरावट, जानिए इसकी वजह

      वृंदावन में बोले डॉ. मोहन भागवत...समाज को गोभक्त बनाने से रुक जाएंगी गो हत्याएं

      RSS News :वृंदावन में बोले डॉ. मोहन भागवत...समाज को गोभक्त बनाने से रुक जाएंगी गो हत्याएं

      अर्थव्यवस्था पर सीधा वार, 90% तेल निर्यात पर संकट

      हवाई हमलों से दहला ईरान का खार्ग आईलैंड :अर्थव्यवस्था पर सीधा वार, 90% तेल निर्यात पर संकट

      अभी भी सलाखों के पीछे महाठग सुकेश, कोर्ट ने कहा- ज्यादा समय तक जेल में रखना गलत

      जमानत मिली पर रिहाई नहीं! अभी भी सलाखों के पीछे महाठग सुकेश, कोर्ट ने कहा- ज्यादा समय तक जेल में रखना गलत

      इस्तांबुल में इजरायली दूतावास के बाहर फायरिंग, 2 हमलावर ढेर

      तुर्किए में दहशत :इस्तांबुल में इजरायली दूतावास के बाहर फायरिंग, 2 हमलावर ढेर

      CM साय ने PM मोदी को सौंपा विजन, विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी

      बस्तर 2.0 की ओर बड़ा कदम:CM साय ने PM मोदी को सौंपा विजन, विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी

      सेंसेक्स 510 अंक उछलकर 74617 पर बंद, निफ्टी में 155 अंक की तेजी

      Stock Market Today:सेंसेक्स 510 अंक उछलकर 74617 पर बंद, निफ्टी में 155 अंक की तेजी

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....