Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीट में एक प्रश्न के दो उत्तर पर IIT दिल्ली की टीम से मांगी राय

आज 12 बजे तक रिपोर्ट देने को कहा
नीट में एक प्रश्न के दो उत्तर पर IIT दिल्ली की टीम से मांगी राय

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने विवादों से घिरी नीट-यूजी 2024 से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी-दिल्ली के निदेशक को एक प्रश्न को लेकर नीट-यूजी 2024 के लिए तीन विशेषज्ञों की टीम गठित करने और सही उत्तरों पर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। एनटीए ने दो ऑप्शनों को सही बताकर 4 अंक दिए थे, कमेटी इसी का अध्ययन कर राय देगी। सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी- के विशेषज्ञों से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक सही उत्तर पर राय देने को कहा है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई की।

ये सिस्टमेटिक फेल्योर

एडवोकेट नरेंद्र हुड्डा ने कहा कि जहां तक लीक का सवाल है, संजीव मुखिया एक गैंगस्टर है, जिसकी गिरफ्तारी बाकी है। राजस्थान से सॉल्वर बुलाए गए थे। व्हाट्सएप से इसका प्रसार हुआ। ये संभव नहीं है कि लीक सिर्फ पटना तक ही सीमित हो। ये पूरी तरह से सिस्टमेटिक फेल्योर है।

कोर्ट रूम लाइव

  • सीजेआई : झज्जर में छात्रों को ग्रेस मार्क्स क्यों दिए गए, ऐसा तो नहीं है कि बीच में सही पेपर दे दिया गया?
  • सॉलिसिटर जनरल (तुषार मेहता): छात्रों ने पूरा पेपर लिखा और कुछ केंद्रों में कैनरा बैंक वाला पेपर भी वापस ले लिया गया था और स्टेट बैंक वाले पेपर दिए गए। छात्रों ने कहा उन्हें पूरा समय नहीं मिला, यह सच था।
  • सीजेआई : फिर ग्रेस मार्क्स क्यों दिए?
  • सॉलिसिटर जनरल : यह तय किया गया कि क्लैट का एक निर्णय था, जिसमें कहा गया था कि यदि छात्रों के पास कम समय है, तो ग्रेस मार्क्स दिए जाते हैं और फिर बाद में इसे रद्द कर दिया गया और फिर से परीक्षा आयोजित की गई।

फेल छात्रा को 705 अंक

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि गुजरात में 12वीं में फेल छात्रा बेलगावी को नीट में 705 अंक मिलते हैं। सीजेआई ने कहा कि हमें बेलगावी के स्कोर दिखाए जाएं।

571 शहरों में हुई थी परीक्षा

पांच मई को 23.33 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा दी थी। इनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts