PlayBreaking News

हर तीन पालतू कुत्ते में से एक हो रहा हीट वेव का शिकार

नौतपा का असर : मनुष्य से लेकर पशु तक गर्मी से बेहाल
Follow on Google News
हर तीन पालतू कुत्ते में से एक हो रहा हीट वेव का शिकार

जबलपुर। नौतपा के बीच लू ने अब पशुओं को भी तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। लू के कारण न सिर्फ पालतू कुत्ते बल्कि बकरी, गाय, भैंस और घोड़े भी पीड़ित होकर वेटरनरी हॉस्पिटल उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले 10 दिनों में वेटरनरी हॉस्पिटल में लू से पीड़ित भैंस और दो कुत्तों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हालात ये है कि हॉस्पिटल की मेडिसिन ओपीडी में हर तीन पालतू कुत्ते में से एक हीट वेव का शिकार हो रहा है।

हॉस्पिटल पहुंचने के मामलों में सबसे ज्यादा कुत्ते और बकरियों हैं। वेटरनरी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. रणबीर सिंह जाटव ने बताया कि रूटीन वैक्सीनेशन और हेल्थ चेकअप करवाना भी पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। वैक्सीनेशन और चेकअप के लिए ज्यादातर पशु पालक दोपहर में 12 बजे के बाद अपने पशु को लेकर आते हैं, ऐसे में एक दो घंटे के बाद यानि कड़ी दोपहर में गर्मी के कारण 2 से 3 बजे के बीच जब वे पशु को लेकर वापस जाते हैं तो उनके पशु बीमार पड़ रहे हैं।

लक्षण दिखने पर यह करें : डॉक्टर्स के मुताबिक लक्षण दिखने पर पीड़ित पशु को खुले स्थान पर रखें। पानी देते समय नमक व गुड़ को मिलाएं, ताकि इलेक्ट्रोलाइड की कमी पूरी हो जाए। पशु को आहार सुबह और रात में दें। तीव्र धूप में न नहलाएं।

लू से पीड़ित पशुओं की संख्या

माह         अप्रैल    मई गाय/भैंस     17      26 घोड़े           04      05 श्वान           30      65 बकरी         25      30 नोट: वेटरनरी हॉस्पिटल जबलपुर द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े।

गर्मी के मौसम में लू आदि से पीड़ित पशुओं के त्वरित उपचार के लिए पशु चिकित्सकों की टीम लगातार काम कर रही है। पशुपालकों से भी अपील है कि वे पशुओं को कड़ी धूप से उन्हें बचाकर रखें। -प्रो. डॉ. एसपी तिवारी, कुलपति वीयू

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts