Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान हादसा : गौमुख घाट पर दो युवक डूबे, एक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान हादसा : गौमुख घाट पर दो युवक डूबे, एक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदा स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए। एक युवक को बचा लिया गया, लेकिन दूसरा युवक जिंदगी की जंग हार गया। हादसा सुबह करीब 11 बजे गौमुख घाट पर हुआ।

राजस्थान और नीमच से दर्शन करने आए थे

डूबने वाले युवक 26 वर्षीय पंकज, नीमच का रहने वाला था, जबकि विशाल चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) से आया था। दोनों अपने-अपने परिवार के साथ ओंकारेश्वर दर्शन करने पहुंचे थे।

विशाल को बचा लिया गया, पंकज की मौत

नर्मदा स्नान करते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। विशाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पंकज को बाहर तो निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों की हालत खराब, घाट पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। पंकज की मौत से उसका परिवार गहरे सदमे में है, महिलाएं बेसुध हो गईं। मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ होने से राहत कार्य में देरी भी हुई।

4 दिन पहले भी डूबे थे दो सगे भाई

यह पहला हादसा नहीं है। 16 जुलाई को इंदौर से आए दो सगे भाई भी डूब गए थे। तीन दिन की खोज के बाद उनके शव मिले थे।

घाटों पर नहीं हैं पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम

श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन घाटों पर सुरक्षा रेलिंग नहीं हैं। न गहराई के संकेत हैं और न ही कोई स्थायी निगरानी, सिर्फ चेतावनी बोर्ड लगाकर खानापूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों की गहराई अचानक बढ़ जाती है, जिससे हादसे होते हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि घाटों पर पक्की और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts