भीलवाड़ा में सनसनीखेज मामला :बर्तन धोने वाला लिक्विड पीने से चार श्रमिकों की मौत

भीलवाड़ा जिले के आलोली गांव में चार श्रमिकों की संदिग्ध मौत, उन्होंने बर्तन धोने वाले घातक रासायनिक लिक्विड को शराब समझकर पी लिया। तीन की मौत गंगापुर अस्पताल में और एक महिला की भीलवाड़ा जिला अस्पताल में हुई। प्रशासन और पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम से कारण स्पष्ट होगा।
बर्तन धोने वाला लिक्विड पीने से चार श्रमिकों की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव में एक दुखद घटना हुई। शादी समारोह का काम खत्म कर घर लौट रहे चार श्रमिकों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चारों ने बर्तन साफ करने वाले घातक रासायनिक तरल (लिक्विड) को शराब समझकर पी लिया।

    क्या है मामला?

    माधोपुरा गांव के रतन, सुशीला देवी, जमनी देवी और बदामी देवी तीन दिन पहले आलोली गांव में शैतान सिंह के शादी समारोह में बर्तन धोने का काम कर रहे थे। काम पूरा होने के बाद उन्होंने बर्तन साफ करने वाला यह रासायनिक लिक्विड घर ले आए।

    नशे की इच्छा में उन्होंने इसे शराब समझकर पी लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। देर रात तीन श्रमिकों ने गंगापुर अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया

    घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर जसमीत सिंह सिंधु और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया। एफएसएल टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची।

    प्राथमिक तौर पर पुलिस का मानना है कि यह मामला बर्तन धोने वाले केमिकल को शराब समझकर पीने का है। पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारण पूरी तरह स्पष्ट होंगे।

    आगे की कार्रवाई

    पुलिस और आबकारी विभाग दोषियों और अवैध एसिड/केमिकल विक्रेताओं से पूछताछ कर रहे हैं। प्रशासन इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts