ऑटोमोबाइलव्यापार जगत

ओलेक्ट्रा को दक्षिण भारत में मिला ई बस का सबसे बड़ा ऑर्डर;  हैदराबाद की सड़कों पर कम होगा वायु प्रदूषण

हैदराबाद/भोपाल। पर्यावरण के प्रति गंभीर तेलंगाना सरकार अपने सरकारी परिवहन बेड़े में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) ने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) की सहायक कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (Olectra Greentech ltd.) को 500 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर दक्षिण भारत में अब तक का ई बसों का सबसे बड़ा ऑर्डर है।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी केवी प्रदीप ने बताया कि टीएसआरटीसी ने हमें 50 स्टैंडर्ड फ्लोर 12-मीटर इंटरसिटी कोच ई-बस और 500 लो फ्लोर 12-मीटर इंट्रासिटी ई-बसों का ऑर्डर दिया है। यह ई बसें नेक्सट जेनरेशन हैं। इनमें नई पीढ़ी की सभी जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है। यह काफी किफायती सार्वजनिक परिवहन है। कंपनी जल्द ही तेलंगाना परिवहन निगम को यह ई बसें मुहैया कराएगी। इससे हैदराबाद शहर में बसों का शोरगुल और कर्बन उत्सर्जन काफी कम हो जाएगा।

अभी सिर्फ हैरदाबाद शहर में चल रहीं ई बसें

कंपनी के एमडी ने बताया कि पहली बार मार्च 2019 में TSRTC ने कंपनी को 40 बसों का ऑर्डर दिया था। यह बसें अभी हैदराबाद एयरपोर्ट से शहर के विभिन्न रूटों तक चलाई जा रही हैं। चार साल बाद मार्च 2023 में परिवहन निगम ने ओलेक्ट्रा को एक बार फिर से 550 बसों का ऑर्डर दिया है।

इंटरसिटी बसें

50 इंटरसिटी कोच वाली ई-बसें हैदराबाद से विजयवाड़ा के बीच चलेंगी। यानी यह बस तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बीच चलेंगी। यह ई बसें फुल एयरकंडीशंड हैं। एक बार चार्ज करने पर यह 325 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकती हैं।

इंट्रासिटी बसें

इंट्रासिटी बस के बेडे मे शामिल होने वाली  500 ई-बसें हैदराबाद शहर के अंदर चलेंगी। यह एक बार चार्ज करने पर 225 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकती है। TSRTC ने इस बसों के लिए हैदराबाद शहर में पांच डिपो आवंटित किए हैं।

दो साल में 3,400 ई बसें चलाने की योजना

TSRTC के अध्यक्ष, विधायक बजीरेड्डी गोवर्धन ने बताया कि पर्यावरण के लिए हमने इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारने का फैसला किया है। अगले दो वर्षों में TSRTC की ओर से 3,400 इलेक्ट्रिक बसें पूरे प्रदेश की सड़कों पर उतारी जाएंगी।

यह भी पढ़ें अब भारतीय सड़कों पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बस, रिलायंस के साथ मिलकर Olectra कर रही निर्माण

 

संबंधित खबरें...

Back to top button