Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नोएडा के ममूरा में ई-बाइक की बैटरी से लगी भीषण आग,2 की मौत; 48 परिवारों का रेस्क्यू

नोएडा के ममूरा गांव में एक चार मंजिला बिल्डिंग में ई-बाइक की बैटरी चार्जिंग के दौरान लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई। धुएं से पूरी बिल्डिंग भर गई, जबकि 48 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया।
2 की मौत; 48 परिवारों का रेस्क्यू
नोएडा के ममूरा में एक ई-बाइक में स्पार्क से भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया।

नई दिल्ली। नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के ममूरा गांव में बुधवार को एक ग्राउंड प्लस चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर चार्जिंग में लगी एक इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी से स्पार्क होने के बाद आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास खड़े वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया और पूरी इमारत धुएं से भर गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि इमारत में रहने वाले 48 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

चार्जिंग के दौरान ई-बाइक की बैटरी से निकली चिंगारी

नोएडा पुलिस के मुताबिक, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी चार्ज हो रही थी। इसी दौरान स्पार्किंग हुई और आग आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। सीढ़ियां और लॉबी धुएं से भर गईं, जिससे लोग अपने फ्लैटों में ही फंस गए।

7 फायर टेंडर और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही फायर सर्विस की 7 दमकल गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत में करीब 50 परिवार रहते हैं, जिनमें से 48 परिवारों के लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Breaking News

अस्पताल में दो लोगों को मृत घोषित किया गया

रेस्क्यू के दौरान धुएं की वजह से दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। ज्वाइंट सीपी नोएडा ने भी दो मौतों की पुष्टि की है।

मकान मालिक गिरफ्तार, जांच शुरू

दमकल विभाग ने कुछ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक/लीज धारक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और आग लगने के पीछे कोई अन्य लापरवाही तो नहीं थी।

Ahmedabad Plane Crash: CVR समेत जांच के सबूत नहीं होंगे सार्वजनिक, AAIB ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और पूरे मामले की लगातार निगरानी करने को भी कहा है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts