Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नोएडा : लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिशियन की मौत, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

नोएडा : लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिशियन की मौत, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। हादसे में एक इलेक्ट्रिशियन की जलकर मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक्वेट हॉल बड़ा होने के कारण आग को बुझाने में काफी समय लग गया।

कैसे लगी आग

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-74 में स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में मंगलवार (29 अक्टूबर) रात करीब 3 बजे आग लग गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जो हॉल में बिजली का काम करता था। हॉल के गार्ड ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर विभाग को दी। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। डीसीपी राब बदन सिंह ने बताया कि, सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। ग्रेनेडियर हॉल, निर्माणाधीन हॉल है। यहां लाइटिंग और लकड़ी काम चल रहा था, जिसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसके बाद इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट होता गया और आग फैलती चली गई।

बुलडोजर से तोड़ी गई दीवार

निर्माणाधीन हॉल में आग इतनी ज्यादा फैल गई थी और तेज थी कि उसको बुझाने के लिए दमकल विभाग को बुलडोजर का सहारा लेना पड़ा। बुलडोजर की मदद से साइड की दीवार को तोड़ा गया और फिर वहां से पाइप डालकर आग को बुझाने की कोशिश की गई। ये भी पढ़ें- ‘दो करोड़ भेज दो, नहीं मिले तो जान से मार दूंगा…’ सलमान खान को फिर आया धमकी भरा मैसेज
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts