रिजाइन लेटर वायरल :'अब मुझसे नहीं होगा ये काम', Noida में महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

नोएडा में SIR अभियान के दौरान एक सहायक अध्यापिका पिंकी सिंह ने बीएलओ पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लिखा कि शिक्षण कार्य और बीएलओ की जिम्मेदारी साथ निभाना संभव नहीं। स्वास्थ्य और निजी कारणों के चलते लिया गया यह फैसला अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
Follow on Google News
'अब मुझसे नहीं होगा ये काम', Noida में महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा
फाइल फोटो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नोएडा। उत्तर प्रदेश में चल रहे SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के बीच नोएडा से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला सहायक अध्यापिका ने काम के दबाव के चलते बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    न शिक्षण हो पाएगा, न बीएलओ का काम

    बता दें कि, सेक्टर-94 स्थित गेझा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत पिंकी सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में लिखा कि वह दो जिम्मेदारियां एक साथ नहीं निभा पा रही हैं। इस्तीफे में उन्होंने साफ लिखा कि मैंने 215 मतदाताओं का डेटा ऑनलाइन फीड कर दिया है, लेकिन अब मुझसे यह काम नहीं होगा न शिक्षण कार्य कर पाऊंगी और न बीएलओ की ड्यूटी निभा पाऊंगी। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उन्हें बताया जाए कि निर्वाचन से संबंधित सामग्री किसे सौंपी जाए।

    Uploaded media

    स्वास्थ्य और घरेलू परेशानी भी बनी वजह

    रिपोर्ट्स के अनुसार, पिंकी सिंह थायराइड की मरीज हैं और घर में भी पारिवारिक परेशानियां चल रही हैं। इन कारणों से वह शिक्षण और बीएलओ की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम नहीं थीं।

    ड्यूटी हटाने की मांग हुई थी नजर अंदाज

    विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने बताया कि टीचर ने ड्यूटी लगाए जाने के बाद इसे हटाने की मांग की थी लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। इसके बाद उन्होंने मजबूर होकर इस्तीफा दिया।

    सख्ती के बीच इस्तीफा चर्चा में

    यह मामला ऐसे समय आया है जब जिले में SIR अभियान तेजी से चल रहा है। कुछ दिन पहले प्रशासन ने काम में लापरवाही पर 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइजरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इसी बीच एक अध्यापिका का इस्तीफा अब चर्चा का विषय बन गया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts