Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Nitsh Kumar Reddy :गुवाहाटी टेस्ट से पहले नीतीश रेड्डी की वापसी, आज कोलकाता के प्रैक्टिस सेशन में लेंगे हिस्सा

नीतीश की टेस्ट टीम में वापसी का संकेत हैं कि, वह अब 19 नवंबर को होने वाले भारत ए के तीसरे मैच में खेलने नहीं उतरेंगे
गुवाहाटी टेस्ट से पहले नीतीश रेड्डी की वापसी, आज कोलकाता के प्रैक्टिस सेशन में लेंगे हिस्सा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी की दोबारा वापसी हुई है। वे आज टीम के ऑप्शनल ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेंगे। यह सेशन ईडन गार्डन्स में होगा। बीसीसीआई ने नीतीश को अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज के लिए शामिल किया था। लेकिन, बाद में उन्हें इंडिया-ए की साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में भेजा गया। 

    पहला टेस्ट ढाई दिन में खत्म

    मेहमान टीम के खिलाफ भारत की शुरुआत खराब रही। पहला टेस्ट ईडन गार्डन्स में खेला गया था, जो ढाई दिन में ही खत्म हो गया। भारत को इस मैच में 30 रन से हार मिली। 14 नवंबर से शुरू हुआ मुकाबले का नतीजा 16 नवंबर की दोपहर में आ गया, जबकि इसे 18 नवंबर तक खेला जाना था। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 और दूसरी पारी में 153 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने पहली इनिंग में 189 रन और दूसरी पारी में केवल 93 रनों पर ढेर हो गई थी।

    नहीं खेलेंगे 19 नवंबर का मुकाबला

    दाएं हाथ के मध्यम गेंदबाज और बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने भारत ए के लिए दो लिस्ट ए मैच खेले हैं। हालांकि उन्हें दूसरे मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन राजकोट में चल रही तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 37 रन की पारी खेली थी और 18 रन देकर 1 विकेट लिया था। दूसरी ओर टेस्ट टीम में वापसी का मतलब है कि यह ऑलराउंडर 19 नवंबर को होने वाले भारत ए के तीसरे मैच में नहीं खेल पाएगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts