PlayBreaking News

‘जिंदा लाश’ जैसा शख्स!भारत की सड़कों पर ‘Zombie Drug’ का साया! जानिए सच क्या?

मुंबई से सटे मीरा-भायंदर में एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क किनारे लंबे समय तक बिना किसी हलचल के खड़ा दिखाई देता है, जिसके बाद लोग इसे कथित Zombie Drug से जोड़ने लगे।
Follow on Google News
भारत की सड़कों पर ‘Zombie Drug’ का साया! जानिए सच क्या?
FILE IMAGE

मुंबई के पास मीरा-भायंदर इलाके में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क किनारे लंबे समय तक बिना किसी हलचल के खड़ा दिखाई देता है। न कोई प्रतिक्रिया, न कोई मूवमेंट बस एक स्थिरता।
इसी दृश्य ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। दावा किया जाने लगा कि यह मामला जोंबी ड्रग के असर का हो सकता है। देखते ही देखते यह वीडियो डर, अफवाह और कयासों का ट्रेंड बन गया।

क्या सच में भारत में आ गया है ‘Zombie Drug’?

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि व्यक्ति पर जाइलाजीन (Xylazine) जैसे खतरनाक नशे का असर हो सकता है, जिसे Zombie Drug के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: कैश, ज्वेलरी, डॉलर सब गायब! टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर चोरी, नौकरानी ही निकली चोर!

लेकिन एक्सपर्ट और प्रशासन की शुरुआती प्रतिक्रिया इस दावे को सीधे खारिज नहीं करती, बल्कि सावधानी बरतने की बात करती है। अधिकारियों का साफ कहना है सिर्फ एक वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है जब भारत में किसी वीडियो को लेकर Zombie Drug जैसी अफवाह फैली हो। बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी ऐसे ही वीडियो सामने आए थे, जहां लोग अजीब स्थिति में खड़े या चलते दिखे थे। सोशल मीडिया ने तुरंत उन्हें ड्रग से जोड़ दिया था।

बेंगलुरु केस ने खोली सच्चाई की परत

बेंगलुरु में वायरल हुए एक वीडियो की पुलिस और मेडिकल जांच की गई थी। रिपोर्ट में साफ हुआ कि व्यक्ति किसी भी Zombie Drug के प्रभाव में नहीं था। असल वजह थी गठिया (Arthritis) और साइनसाइटिस जैसी बीमारियां। साथ ही दर्द की दवाओं और शराब के मिश्रण ने उसकी शारीरिक स्थिति को असामान्य बना दिया था। इस मामले में भ्रामक जानकारी फैलाने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई भी हुई थी।

पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर माने जाने वाले देश अमेरिका से ये ड्रग चर्चा में आया जिसका नाम जाइलाजीन (Xylazine) है। मूल रूप से यह एक पशुओं को दी जाने वाली सिडेटिव दवा है, जिसे मेडिकल भाषा में दर्द कम करने और बेहोशी जैसी स्थिति पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

अमेरिका में इसे हेरोइन और फेंटानिल जैसे ड्रग्स के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका असर इतना तेज और खतरनाक होता है कि व्यक्ति घंटों तक सुन्न, असामान्य या लगभग अनकंसियस अवस्था में दिखाई देता है। इसी वजह से सोशल मीडिया और पॉपुलर कल्चर में इसे Zombie Drug कहा जाने लगा है।

ये भी पढ़ें: मेकिंग ऑफ धुरंधर! क्या तीसरा पार्ट लेकर आ रहे आदित्य धर? दर्शकों को मिलेगा नया सिनेमा एक्सपीरियंस

पुलिस और प्रशासन की सख्त अपील

मीरा-भायंदर समेत कई इलाकों में पुलिस ने लोगों से साफ अपील की है कि अफवाहों पर भरोसा न करें। प्रशासन ने साफ कहा है कि बिना पुष्टि कोई भी वीडियो या खबर शेयर न करें, कोई संदिग्ध स्थिति दिखे तो पुलिस को सूचना दें, वीडियो वायरल करने की जल्दबाजी न करें और किसी भी गलत जानकारी फैलाने पर आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई हो सकती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts