PlayBreaking News

Goa: दुकान के एलईडी साइनबोर्ड पर लिखे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, 9 लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

Follow on Google News
दुकान के एलईडी साइनबोर्ड पर लिखे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, 9 लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गोवा। गोवा में दुकानों के एएलईडी बोर्ड पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे दिखाए जाने के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी गोवा जिले में दो दुकानों के साइनबोर्ड पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे दिखाई देने के बाद यह कार्रवाई की गई।

    ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लिखे नारे 

    पुलिस के मुताबिक, गोवा के बागा (कलंगुट इलाके) और अरपोरा (अंजुना) बीच गांवों में दो दुकानों के एलईडी साइनबोर्ड पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे दिखाए जा रहे थे। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मंगलवार शाम पुलिस को दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में दोनों दुकानों से जुड़े नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनमें से चार आरोपियों को कलंगुट पुलिस ने और पांच को अंजुना पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

    पुलिस ने आगे बताया, दोनों दुकानें एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से संचालित होती हैं। मंगलवार शाम को दोनों दुकानों के एलईडी बोर्ड पर एक ही समय में पाकिस्तान के समर्थन में नारे दिखाए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एलईडी बोर्ड हटा दिए गए हैं और इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts