शिक्षा और करियर

NIFT 2023 : निफ्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, ऐसे डाउनलोड करें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) 2023 के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 15 जनरवरी को जारी हो जाएंगे। ऑनलाइन मोड में निफ्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार निफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि NIFT UG / PG PROGRAM और NLEA (UG) B.Des और B.F Tech के लिए NIFT 2023 प्रवेश परीक्षा 5 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। NIFT 2023 का अंतिम परिणाम मई 2023 में घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- NID DAT Admit Card 2023 : डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार ध्यान दें…

  • उम्मीदवार प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड करें। संस्थान उम्मीदवारों के निवास पर निफ्ट प्रवेश पत्र नहीं भेजेंगे।
  • निफ्ट 2023 प्रवेश परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड फोटोआईडी भी लेकर आना होगा।
  • यह प्रवेश परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP Govt Jobs : MPPEB ने निकाली बंपर वैकेंसी, अलग-अलग विभागों में 12,678 पद भरे जाएंगे; नोटिफिकेशन जारी

जानें महत्वपूर्ण तारीखें

निफ्ट एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख -15 जनवरी 2023

निफ्ट परीक्षा की तारीख – 5 फरवरी 2023

निफ्ट परिणाम की तारीख – मार्च 2023 का दूसरा सप्ताह

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • ऑफिशियल वेबसाइट in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपका निफ्ट 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

संबंधित खबरें...

Back to top button