भोपालमध्य प्रदेशशिक्षा और करियर

MP Govt Jobs : MPPEB ने निकाली बंपर वैकेंसी, अलग-अलग विभागों में 12,678 पद भरे जाएंगे; नोटिफिकेशन जारी

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। MP प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने नए साल में भर्ती निकाली है। अलग-अलग विभागों में 12,678 पद भरे जाएंगे। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 5 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली भर्ती

जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक : 1979 पद

सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट व स्टेनोग्राफर : 2716 पद

पटवारी समेत अन्य : 7983 पद

जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के 1979 पदों पर भर्ती

जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के 1979 पदों के लिए उम्मीदवार 20 जनवरी से 3 फरवरी 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही 20 जनवरी से 8 फरवरी 2023 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। बता दें कि इसकी परीक्षा 11 मई 2023 से शुरू होगी।

योग्यता

वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी विषय से 12वीं पास होनी चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर सिलेक्शन होगा। पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किमी और महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किमी चलना होगा।

वेतन

5200-20200 +1900 ग्रेड पे

आवेदन शुल्क

अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 520 रुपए लगेंगे। SC/ST/OBC व दिव्यांगों के लिए 250 रुपए लगेंगे।

तीनों पदों के लिए एग्जाम पैटर्न

2 घंटे की ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान से मल्टीपल चॉइस टाइप के 12वीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 नंबर की होगी। हर सही प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर समेत 2716 पदों पर भर्ती

सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर समेत 2716 पदों के लिए उम्मीदवार 6 मार्च 2023 से 20 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म में बदलाव 25 मार्च 2023 तक कर सकते हैं। परीक्षा 5 अगस्त 2023 को होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

किसी भी विषय में 12वीं पास होना जरूरी। कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट (CPT) टेस्ट हिन्दी और अंग्रेजी टाइपिंग में पास होना जरूरी है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में 6 विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 100 अंक का होगा। सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य अभिरूचि के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी।

पटवारी समेत 7983 पदों पर भर्ती

MP प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने पटवारी समेत 7983 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 5 से 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 जनवरी तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

परीक्षा 15 मार्च 2023 को दो शिफ्ट में होगी। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

MPTET 2023 के लिए आवेदन करने वालों का किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। पटवारी चयन के लिए CPCT स्कोर कार्ड, हिंदी टाइपिंग, कम्प्यूटर का ज्ञान जरूरी है। CPCT पास नहीं होने पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद प्रोबेशन पीरियड (3 साल) के अंदर यह परीक्षा पास करना होगी, नहीं तो नियुक्ति कैंसिल कर दी जाएगी।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 18 से 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

MPTET 2023 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 500 रुपए एप्लिकेशन फीस देनी होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। 100 अंकों के पेपर में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे 100 अंक के पेपर में सामान्य ज्ञान और अभिरूचि, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता और सामान्य प्रबंधन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

इन शहरों में होगी परीक्षा

भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सतना, खंडवा, नीमच, मंदसौर, सीधी, रीवा, सागर।

संबंधित खबरें...

Back to top button