भोपाल में कोलार सिक्सलेन के लिए 4105 पेड़ों की कटाई पर NGT ने मांगी रिपोर्ट, 2 हफ्तों के बाद होगी अगली सुनवाई

भोपाल में कोलार सिक्सलेन के लिए 4105 पेड़ों की कटाई पर NGT ने मांगी रिपोर्ट, 2 हफ्तों के बाद होगी अगली सुनवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल में 305 करोड़ रुपए की लागत से बने 14.2 किलोमीटर लंबे कोलार सिक्सलेन से एक बड़ी आबादी को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिली है। लेकिन इस सिक्सलेन में कुल 4105 पेड़ों की कटाई का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) तक पहुंच गया है। NGT ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई है और सभी संबंधित विभागों से अगले दो हफ्तों के भीतर एक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। 

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, एक याचिकाकर्ता ने NGT में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि इन पेड़ों को काटने की अनुमति अवैध तरीके से दी गई थी। उनका कहना था कि अनुमति हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा दी गई जो कि कानूनी तौर पर गलत है। इसके जवाब में भोपाल नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अनुमति ट्री ऑफिसर ने ही दी थी। जबकि असिस्टेंट कमिश्नर ने केवल इसका संप्रेषण किया था।

    PWD ने स्वीकार की पेड़ों की कटाई

    याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि पेड़ों को काटने की कोई वैध अनुमति का रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग ने स्वीकार किया है कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसका मतलब है कि पेड़ पहले ही काटे जा चुके हैं।

    रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश 

    मामले की सुनवाई के बाद NGT ने सभी संबंधित विभागों को दो हफ्तों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। जिसकी सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी। वहीं, NGT ने यह भी पूछा है कि क्या 9 जनवरी 2025 को उनके द्वारा दिए गए उस निर्देश का उल्लंघन हुआ है, जिसमें कानूनी प्रक्रिया के बिना पेड़ न काटने की बात कही गई थी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts