Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :अगले हफ्ते चेक होगा हर विभाग का रिपोर्ट कार्ड, सीएम ने मांगा दो साल का प्लान

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अगले हफ्ते हर विभाग का रिपोर्ट कार्ड चेक करने वाले हैं। किस विभाग ने दो साल में क्या काम किया है और आने वाले वर्षों के लिए क्या प्लानिंग है यह भी पूछा जाएगा।
अगले हफ्ते चेक होगा हर विभाग का रिपोर्ट कार्ड, सीएम ने मांगा दो साल का प्लान
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अगले हफ्ते हर विभाग का रिपोर्ट कार्ड चेक करने वाले हैं। एक से पांच दिसंबर के बीच विभागों की यह समीक्षा की जा सकती है। इसमें विभागों ने क्या नवाचार किए, किस योजना पर कितना काम किया गया, किस विभाग का कितना बजट उपयोग किया गया के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। इसके साथ ही आने वाले दो वर्षों के लिए क्या प्लानिंग है इस पर भी बात की जाएगी। विभागों के अधिकारी समीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी आयोजित किया जाएगा। 

    हर विकासखंडों में मनाई जाएगी गीता जयंती

    पूरे प्रदेश में एक दिसंबर को  गीता जयंती का आयोजन किया जाएगा। सभी 55 जिलों और 313 ब्लॉक स्तर पर करीब तीन लाख गीता प्रेमी भग्वद्गीता के 15 अध्यायों का सस्वर पाठ करेंगे। इसके साथ ही हरियाणा में होने वाले गीता जयंती महोत्सव में मप्र की भागीदारी भी रहेगी।

    हेलीपैड से उड़ेंगे पर्यटन हेली सेवा के हेलिकॉप्टर

    प्रदेश में शुरू की गई पीएम श्री पर्यटन हेली सेवा के लिए एयरपोर्ट नहीं बल्कि हेलीपैड से हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। इंदौर में यह हेलीपैड बिचौली में और उज्जैन में भी पुलिस लाइन के पास हेलीपैड बनाया जाएगा। हेली सेवा से श्रद्धालु एक ही दिन में कम समय में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही भेड़ाघाट को भी विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि भेड़ाघाट जलप्रपात की मार्केटिंग की जाए तो यह नियाग्रा जलप्रपात जैसी ख्याति पा सकता है। प्रदेश सरकार का फोकस धार्मिक, वेलनेस और वाइल्डलाइफ टूरिज्म बढ़ाने पर है।

    हैदराबाद में मिले 36600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

    हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हैदराबाद में हुए इंटरएक्टिव सेशन में प्रदेश को 36,600 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे प्रदेश में 27,800 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में एजीआई ग्रीनपैक, एक्सेस एनर्जी वेंचर इंडिया जैसी कंपनियों ने निवेश की इच्छा जताई है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts