5 दिग्गज खिलाड़ी जो कभी भी ले सकते हैं संन्यास :भारत का ये प्लेयर भी है शामिल

वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लैन मेक्सवेल भी 37 साल के हो चुके हैं। तेज गति वाले इस फॉर्मेट में लगातार फिटनेस बनाए रखना उनके लिए चुनौती बनता जा रहा है, इसलिए यह टूर्नामेंट उनके टी20 करियर का आखिरी पड़ाव साबित हो सकता है।
Follow on Google News
भारत का ये प्लेयर भी है शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा। भारत ने इस टूर्नामेंट की तीसरी ट्रॉफी जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। इस खिताबी जीत के साथ ही क्रिकेट जगत में बदलाव की आहट भी सुनाई देने लगी है।

    टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद कई अनुभवी खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बढ़ती उम्र, गिरती फॉर्म और नई प्रतिभाओं को मौका देने की जरूरत को देखते हुए कुछ दिग्गज खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

    बाबर आजम के टी20 भविष्य पर सवाल

    बाबर आजम के लिए यह वर्ल्ड कप काफी निराशाजनक रहा। पिछले कुछ समय से उनकी स्ट्राइक रेट और टीम में भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। टूर्नामेंट में पाकिस्तान के कमजोर प्रदर्शन के बाद चर्चा है कि बाबर अब टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेकर अपना पूरा ध्यान टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर केंद्रित कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह वन-डे क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करेंगे : टी-20 में कम खेलेंगे, 2027 वर्ल्ड कप के लिए लिया गया फैसला

    सूर्यकुमार यादव के सामने भी बड़ा फैसला

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप जिताकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 35 साल की उम्र पार कर चुके सूर्या के लिए यह करियर का शानदार पड़ाव माना जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वे टी20 इंटरनेशनल से विदाई लेकर युवा खिलाड़ियों के लिए रास्ता बना सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 2028 ओलंपिक और अगले टी20 विश्व कप में खेलने की इच्छा भी जता चुके हैं।

    आदिल राशिद और ग्लेन मैक्सवेल भी ले सकते हैं संन्यास

    इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद अब 38 साल के हो चुके हैं और लंबे समय से टीम के प्रमुख गेंदबाज रहे हैं। 2019 और 2022 के वर्ल्ड कप जीत में उनकी अहम भूमिका रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि वे टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं।

    वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लैन मेक्सवेल भी 37 साल के हो चुके हैं। तेज गति वाले इस फॉर्मेट में लगातार फिटनेस बनाए रखना उनके लिए चुनौती बनता जा रहा है, इसलिए यह टूर्नामेंट उनके टी20 करियर का आखिरी पड़ाव साबित हो सकता है।

    मोहम्मद नबी का टी20 करियर भी अंतिम चरण में

    अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी साल की उम्र में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। वे दुनिया के सबसे अनुभवी टी20 खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। नबी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि 2026 का टी20 वर्ल्ड कप उनके करियर का अंतिम बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है।ऐसे में माना जा रहा है कि वे जल्द ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts