PlayBreaking News

NEET PG 2025 : 15 जून की परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द होगी घोषित; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बदला शेड्यूल

Follow on Google News
NEET PG 2025 : 15 जून की परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द होगी घोषित; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बदला शेड्यूल
NEET PG 202515 जून 2025 को होने वाली NEET PG परीक्षा को अब स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला NBEMS (नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस) द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद लिया गया है। अदालत ने साफ कहा कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।

दो शिफ्ट की तैयारी थी, कोर्ट ने मना किया

इस बार NEET PG दो पालियों में आयोजित होने वाली थी और सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। परीक्षा केंद्र तय कर लिए गए थे और 2 जून को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जानी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया। इससे बोर्ड को तकनीकी और लॉजिस्टिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

NBEMS ने कहा- नई व्यवस्था में लगेगा वक्त

NBEMS ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने के लिए अधिक परीक्षा केंद्रों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। इसी वजह से परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

छात्रों को करना होगा थोड़ा और इंतजार

NEET PG की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह खबर निराशाजनक जरूर हो सकती है, लेकिन बोर्ड की ओर से जल्द ही संशोधित टाइमटेबल जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts