PlayBreaking News

NEET Exam :CBI करेगी जांच, दोबारा परीक्षा के लिए नहीं लगेगी कोई एक्स्ट्रा फीस

NTA ने इस मामले में कहा कि परीक्षा रद्द होने से कई छात्रों को नुकसान उठाना पड़ेगा, साथ ही कई परिवारों को भी दिक्कत होगी। एजेंसी का कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के लिए जांच जरूरी है।
Follow on Google News
CBI करेगी जांच, दोबारा परीक्षा के लिए नहीं लगेगी कोई एक्स्ट्रा फीस
Image Courtesy : PTI

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी NTA ने केंद्र सरकार की परमिशन से 3 मई को हुई नीट एग्जाम रद्द करने का फैसला किया है। साथ ही परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का भी फैसला लिया गया है। जिसकी सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। मीडिया खबरों के अनुसार, सरकार ने यह फैसला किया है कि मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन CBI से कराई जाएगी। जांच में NTA, CBI की पूरी मदद करेगी साथ ही जांच के लिए जरूरी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता भी उपलब्ध कराएगी।

छात्रों को रिफंड मिलेगी एग्जाम फीस

दोबारा एग्जाम के लिए नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। और न ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा, इसके अलावा जो फीस पहले से जमा हो चुकी है वह छात्रों को रिटर्न कर दी जाएगी। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। क्योंकि दोबारा एग्जाम देने से इन छात्रों को राहत मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: नीट परीक्षा रद्द! 22 लाख से अधिक छात्रों पर असर, राजस्थान से उठे विवाद ने पलटी पूरी परीक्षा, CBI करेगी जांच

NTA- पारदर्शिता के दोबारा लिए परीक्षा जरूरी है

NTA ने इस मामले में कहा कि परीक्षा रद्द होने से कई छात्रों को नुकसान उठाना पड़ेगा, साथ ही कई परिवारों को भी दिक्कत होगी। एजेंसी का कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के लिए जांच जरूरी है। साथ ही यह भी मानना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोगों में NTA की विश्वसनीयता और छवि पर दाग पड़ सकता है। 

पेपर लीक की आशंकाओं के बीच छात्रों के लिए ई-मेल और फोन सुविधा शुरू

NEET UG परीक्षा को लेकर देशभर में उठ रहे सवालों और पेपर लीक की आशंकाओं के बीच National Testing Agency यानी NTA ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी जारी की है। छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए NTA से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

एजेंसी की ओर से जारी ई-मेल आईडी neet-ug@nta.ac.in है। वहीं हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए गए हैं। NTA का कहना है कि छात्र इन माध्यमों के जरिए परीक्षा और परिणाम से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

Featured News

देशभर से 22 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल

इस साल NEET UG परीक्षा 3 मई को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल NEET को लेकर हर साल लाखों छात्रों और अभिभावकों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी खबरों ने छात्रों की चिंता और बढ़ा दी है। 

राजस्थान और उत्तराखंड से मिली थी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना

परीक्षा के बाद NTA को राजस्थान और उत्तराखंड से पेपर लीक को लेकर इनपुट मिले थे। इसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं और मामले की गहराई से जांच शुरू की गई। सूत्रों के मुताबिक कई शहरों में संदिग्ध गतिविधियों और परीक्षा से पहले प्रसारित प्रश्नों को लेकर एजेंसियों ने छापेमारी और पूछताछ भी की है।

SOG को मिला 400 से ज्यादा सवालों का सेट

राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के अतिरिक्त डीजीपी विशाल यादव ने बताया था कि जांच के दौरान अधिकारियों को 400 से अधिक प्रश्नों का एक सेट मिला है। उनके मुताबिक इनमें से 100 से ज्यादा जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के सवाल NEET परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से काफी हद तक मेल खाते हैं। हालांकि विशाल बंसल ने इसे अनुमानित प्रश्नपत्र या टेस्ट सीरीज बताया, लेकिन जांच एजेंसियां इस मामले को हल्के में नहीं ले रही हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts