Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नक्सली अनंत का नया लेटर जारी :MMC जोन के नक्सली 1 जनवरी को करेंगे सामूहिक सरेंडर, सरकार से ऑपरेशन रोकने की अपील

मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ के MMC जोन के नक्सली 1 जनवरी 2026 को सामूहिक सरेंडर करेंगे। नक्सली लीडर अनंत ने नया लेटर जारी कर ऑपरेशन रोकने की अपील की, खुली फ्रीक्वेंसी जारी की और PLGA सप्ताह न मनाने का फैसला किया।
MMC जोन के नक्सली 1 जनवरी को करेंगे सामूहिक सरेंडर, सरकार से ऑपरेशन रोकने की अपील
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ (MMC) स्पेशल जोनल कमेटी के सैकड़ों नक्सली अब मुख्यधारा में लौटने की तैयारी में हैं। जोन के प्रवक्ता और नक्सली लीडर अनंत ने नया लेटर जारी कर घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 को सभी साथी सरकार के सामने हथियार डाल देंगे। इसके लिए तीनों राज्यों से नक्सल ऑपरेशन कुछ समय रोकने की अपील भी की गई है।

    लगातार दूसरी बार जारी हुआ लेटर

    बता दें कि, अनंत ने एक सप्ताह में दूसरा लेटर जारी किया है। पहले लेटर में 15 फरवरी 2026 तक का वक्त मांगा गया था लेकिन नए लेटर में तारीख बदलकर 1 जनवरी 2026 कर दी गई है। उन्होंने कहा है कि वे साथियों से अंतिम बातचीत कर रहे हैं और सभी तैयारी लगभग पूरी है। 

    Uploaded media

    पहली बार नक्सलियों ने जारी की खुली फ्रीक्वेंसी

    लेटर में नक्सलियों ने एक ओपन रेडियो फ्रीक्वेंसी नंबर (435.715 MHz) भी जारी की है। वहीं, अनंत ने बताया कि हर दिन सुबह 11 से 11:15 बजे वे इसी फ्रीक्वेंसी पर साथियों से बातचीत करेंगे। यह पहली बार है जब नक्सलियों ने खुद की फ्रीक्वेंसी सार्वजनिक की है।

    तीनों राज्यों से ऑपरेशन रोकने की अपील

    नक्सली नेता ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों व गृहमंत्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी तक सुरक्षा बलों के ऑपरेशन रोक दिए जाएं। उन्होंने कहा- हम भी सतीश और सोनू की तरह मुख्यमंत्री या गृहमंत्री के सामने हथियार डालेंगे।

    इस साल नहीं मनाया जाएगा PLGA सप्ताह

    अनंत ने साफ कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान कोई भी उग्र गतिविधि न की जाए। इसके अलावा PLGA सप्ताह भी इस बार नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने अपने साथियों से संयम रखने और पूरे आंदोलन पर विराम लगाने को कहा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts