Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हिम्मत हो तो ऐसी!महिला को सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर पहुंच गई अस्पताल, डॉक्टर भी रह गए हैरान

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। घबराने के बजाय महिला ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और इलाज के लिए उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंच गई। सांप की सही पहचान कर बेहतर इलाज मिल सके, इसलिए परिजन जिंदा सांप को भी अस्पताल ले गए। महिला की बहादुरी और सूझबूझ की हर तरफ चर्चा हो रही है।
महिला को सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर पहुंच गई अस्पताल, डॉक्टर भी रह गए हैरान

ओडिशा के मलकानगिरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया, लेकिन घबराने के बजाय उसने ऐसी सूझबूझ दिखाई कि अब उसकी बहादुरी की हर तरफ चर्चा हो रही है। महिला ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और इलाज के लिए उसी सांप को साथ लेकर अस्पताल पहुंच गई।

घर के काम के दौरान हुआ हादसा

यह घटना मलकानगिरी जिले के माथिली ब्लॉक के कुरुमपाली गांव की है। गांव की रहने वाली मनिमा नायक शाम के समय अपने घर के काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया।

सांप के काटते ही उन्हें तेज दर्द महसूस हुआ, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। मनिमा ने तुरंत एक खाली प्लास्टिक का डिब्बा लिया और जोखिम उठाते हुए सांप को पकड़कर उसमें बंद कर दिया।

परिजनों में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए। मनिमा की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन किया और उन्हें इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के साथ वह डिब्बा भी अस्पताल पहुंचा, जिसमें सांप जिंदा बंद था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी यह देखकर हैरान रह गए।

Breaking News

सांप को साथ लाने की थी खास वजह

जब डॉक्टरों और स्थानीय लोगों ने परिजनों से सांप को अस्पताल लाने का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि इससे सांप की सही पहचान करने में मदद मिलेगी। परिजनों का कहना था कि कई बार डॉक्टरों को यह पता नहीं चल पाता कि मरीज को किस प्रजाति के सांप ने काटा है। ऐसे में सही पहचान होने पर इलाज और दवा देने में आसानी होती है। इसी वजह से वे सांप को भी अपने साथ लेकर आए।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

फिलहाल मनिमा नायक का अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, महिला की बहादुरी और समझदारी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। लोग उनकी हिम्मत और सूझबूझ की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts