Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sonam Wangchuk :सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट गंभीर, रोज मेडिकल जांच और जरूरत पड़ने पर इलाज के निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जताई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को रोजाना मेडिकल जांच कराने और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वांगचुक पिछले 19 दिनों से पेपर लीक के मुद्दे पर अनशन कर रहे हैं।
सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट गंभीर, रोज मेडिकल जांच और जरूरत पड़ने पर इलाज के निर्देश
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर हाईकोर्ट चिंतित

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी सेहत को लेकर दायर जनहित याचिका (PIL) पर गुरुवार (16 जुलाई) को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार को जरूरी निर्देश दिए।

कोर्ट ने कहा- हर नागरिक का जीवन अनमोल

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि हर नागरिक का जीवन बेहद महत्वपूर्ण है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। अदालत ने कहा कि सरकार को वांगचुक के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए।

केंद्र सरकार ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब भी वांगचुक अनुमति देते हैं, सरकारी डॉक्टर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं और उनकी स्थिति पर नियमित रिपोर्ट भी तैयार की जाती है।

Sonam Wangchuk

हाईकोर्ट ने दिए ये निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच जारी रहे। साथ ही, यदि डॉक्टरों को लगे कि उन्हें किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता की जरूरत है, तो बिना देरी किए तुरंत उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए।

19 दिनों से जारी है भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य भी धरने पर बैठे हैं। फिलहाल उनका आंदोलन जारी है और अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts