PlayBreaking News

‘मैं उनका दर्द समझना चाहता हूं…’सोनम वांगचुक के लिए अनशन करेंगे अतुल कुलकर्णी, एक दिन के अनशन का किया ऐलान

सोनम वांगचुक के समर्थन में अब बॉलीवुड अभिनेता अतुल कुलकर्णी भी उतर आए हैं। जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर अतुल कुलकर्णी ने बड़ा ऐलान किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि वह 16 जुलाई को अपने घर से ही एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे।
Follow on Google News
सोनम वांगचुक के लिए अनशन करेंगे अतुल कुलकर्णी, एक दिन के अनशन का किया ऐलान
सोनम वांगचुक के समर्थन में आए बॉलीवुड अभिनेता अतुल कुलकर्णी आज अपने घर से ही एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क। लद्दाख के पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनका अनशन अब 19वें दिन में पहुंच चुका है। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन को देशभर से समर्थन मिल रहा है। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अब बॉलीवुड की कई हस्तियां भी सोनम वांगचुक के समर्थन में सामने आ रही हैं।
इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर अतुल कुलकर्णी ने भी सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। ‘रंग दे बसंती’ जैसी चर्चित फिल्म में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अतुल कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन के उपवास पर बैठने का ऐलान किया है।

अतुल कुलकर्णी ने वीडियो शेयर कर बताया कारण

अतुल कुलकर्णी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह सोनम वांगचुक के आंदोलन और उनकी मांगों पर बात करते नजर आए। एक्टर ने वीडियो में कहा कि वह 16 जुलाई को अपने घर से ही एक दिन के लिए भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अनशन के पीछे उनके दो प्रमुख कारण हैं। पहला कारण बताते हुए अतुल कुलकर्णी ने कहा कि वह सोनम वांगचुक की स्थिति और उनके संघर्ष को समझना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस परिस्थिति से सोनम वांगचुक इस समय गुजर रहे हैं, उसे महसूस करने की कोशिश करना चाहते हैं। वहीं दूसरा कारण बताते हुए उन्होंने सरकार से अपील की कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया जाए और लोगों की मांगों पर ध्यान दिया जाए।

8.5 किलो घटा वजन, '2 दिन में हो सकती है मौत'; सोनम वांगचुक को लेकर हाईकोर्ट पहुंची याचिका

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्टर का वीडियो

अतुल कुलकर्णी के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता के समर्थन की सराहना की है। फैंस का कहना है कि किसी सामाजिक मुद्दे पर अपनी आवाज उठाना और लोगों को जागरूक करना एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका को दर्शाता है।

कई बॉलीवुड सितारे कर चुके हैं वांगचुक का समर्थन

सोनम वांगचुक के आंदोलन को बॉलीवुड से लगातार समर्थन मिल रहा है। इससे पहले भी कई फिल्मी सितारे उनके समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं। इन कलाकारों में अभय देओल, स्वरा भास्कर, सोनी राजदान, नसीरुद्दीन शाह, जीनत अमान, ओमी वैद्य, आयशा खान, प्रकाश राज और अनुराग कश्यप जैसे नाम शामिल हैं। इन सितारों ने अलग-अलग माध्यमों से सोनम वांगचुक के आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर अपनी राय जाहिर की है। फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे इस समर्थन के बाद सोनम वांगचुक का आंदोलन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

'अनशन खत्म करने को मत कहिए..’ 19वें दिन भी नहीं झुके सोनम वांगचुक, समर्थकों से की बड़ी अपील

‘रंग दे बसंती’ से मिली थी अतुल कुलकर्णी खास पहचान

अतुल कुलकर्णी बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है। साल 2006 में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा अतुल कुलकर्णी कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने ‘चांदनी बार’, ‘हे राम’, ‘खाकी’, ‘द गाजी अटैक’, ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘खुफिया’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है।

कौन हैं सोनम वांगचुक और क्यों कर रहे हैं आंदोलन?

सोनम वांगचुक लद्दाख के जाने-माने शिक्षाविद, इनोवेटर और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र में अपने नए प्रयोगों और सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने लद्दाख के लोगों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर आवाज उठाई है। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों की चिंताओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। इसी को लेकर वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं। लगातार उपवास के कारण उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts