Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना हुई लॉन्च, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ…!

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना हुई लॉन्च, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ…!
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस योजना की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दी थी। दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं, जिनमें से करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

चुनाव में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण 

योजना की शुरुआत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी टीम को बधाई, क्योंकि इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं और इसे तुरंत लागू किया जाएगा।’ चुनावों में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत में उनका बड़ा योगदान रहा है।

इस ऐलान से भाजपा को चुनाव में फायदा 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान AAP ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया था। वहीं भाजपा ने 2500 रुपए देने का ऐलान किया था। इस रणनीति से भाजपा को फायदा हुआ और उसने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई।

योजना के लिए ई-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

महिला समृद्धि योजना का लाभ पाने के लिए ई-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। इसके लिए सरकार जल्द ही एक पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी। महिलाएं इस पोर्टल या ऐप के जरिए वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन कर सकेंगी।

क्राइटेरिया तय करने के लिए 3 मंत्रियों की समिति

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार ने 'महिला समृद्धि योजना' को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे। जल्द ही पोर्टल एक्टिव किया जाएगा, जहां महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। इस योजना के क्राइटेरिया तय करने के लिए तीन मंत्रियों- कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा की समिति बनाई गई है। इसके साथ योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना के लिए अगले साल बजट बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts