UGC नियमों पर बैठक के बाद बड़ा फैसला, मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद टली सवर्ण महापंचायत

UGC के नए नियमों और आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रस्तावित सवर्ण महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सवर्ण नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में मांगों पर चर्चा हुई। सरकार ने न्यायसंगत विचार का भरोसा दिया है। अब तीन सप्ताह बाद प्रतिनिधिमंडल के साथ दोबारा बैठक होगी।
UGC नियमों पर बैठक के बाद बड़ा फैसला, मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद टली सवर्ण महापंचायत
UGC के नए नियमों और आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रस्तावित सवर्ण महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है।

UGC के नए नियमों को लेकर चल रहा विरोध फिलहाल थमता नजर आ रहा है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सवर्ण नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। बैठक के बाद 20 सितंबर को जंतर-मंतर पर होने वाली सवर्ण महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। अब सरकार और प्रतिनिधिमंडल के बीच तीन सप्ताह बाद दोबारा बातचीत होगी।

नड्डा के आवास पर हुई बैठक

रविवार देर रात जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया के जरिए बैठक की जानकारी साझा की। उनके आवास पर हुई इस बैठक में UGC Rollback सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शेखावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, क्षत्रिय करणी सेना और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. शुभांशु सिंह राजपूत, आर.के. सिंह, एडवोकेट डॉ. संगीता सिंह और एडवोकेट हिमांशु शर्मा समेत कई लोग शामिल थे।

X Post

मांगों पर सरकार करेगी विचार

बैठक के दौरान UGC के हाल ही में नोटिफाई किए गए नियमों और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सरकार की ओर से इन मांगों पर न्यायसंगत तरीके से विचार करने की बात कही गई है। बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच आगे भी बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी। इसके तहत करीब तीन सप्ताह बाद एक और बैठक प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें: हूतियों के हमले से मिडिल ईस्ट में टेंशन, अमेरिका ने जारी किया STEP अलर्ट

20 सितंबर की महापंचायत टली

UGC के नियमों और आरक्षण के मुद्दे को लेकर 20 सितंबर को जंतर-मंतर पर महापंचायत प्रस्तावित थी। क्षत्रिय करणी सेना की ओर से इस कार्यक्रम के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति भी मांगी गई थी। इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई हुई थी। हालांकि, अब नड्डा और सवर्ण नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद 20 सितंबर को होने वाली महापंचायत को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

तीन हफ्ते बाद फिर होगी बातचीत

बैठक के बाद फिलहाल विरोध प्रदर्शन को टाल दिया गया है। अब सरकार और सवर्ण महापंचायत समिति के प्रतिनिधियों के बीच तीन सप्ताह बाद फिर बातचीत होगी। इस बैठक में UGC नियमों और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर आगे की चर्चा होने की संभावना है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts