राष्ट्रीय

Nagaland Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, दीमापुर से प्रत्याशी होंगे थेरी

नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची जारी की गई। राज्य इकाई के प्रमुख के थेरी को दीमापुर-1 से उम्मीदवार बनाया गया है। नागालैंड में 60 विधानसभा सीटें हैं।

18 जनवरी को हुआ था तारीखों का ऐलान

18 जनवरी 2023 को भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। तीनों राज्यों में पिछली बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे। तीनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा चाहिए।

नॉमिनेशन और नाम वापसी की आखिरी तारीख

  • नॉमिनेशन: त्रिपुरा- 21 जनवरी से 30 जनवरी तक, मेघालय-नागालैंड- 31 जनवरी से 7 फरवरी
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख: त्रिपुरा- 2 फरवरी, मेघालय-नागालैंड-10 फरवरी

नगालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार

नागालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार है। 2018 से पहले यहां नगा पीपुल्स फ्रंट सत्ता (NPF) में था, लेकिन चुनाव से पहले NPF दो गुटों में बंट गई। बागी नेताओं के साथ राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो ने नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बनाई थी। चुनाव में NDPP को 18 तो भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली और नेफ्यू रियो राज्य के मुख्यमंत्री बने। जिसके बाद NPF के तमाम विधायक गठबंधन में शामिल हो गए।

भाजपा भी जारी कर चुकी है 21 उम्मीदवारों की लिस्ट

गुरुवार (2 फरवरी) को दिल्ली में आयोजित पार्टी की बैठक में नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंगटकी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। नागालैंड में बीजेपी के 12 विधायक थे जिसमें से 11 को दोबारा टिकट दिया गया है। भाजपा यहां 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें- Nagaland Election 2023: भाजपा ने जारी की 20 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कहां से चुनाव लडेंगे तेमजेन इम्ना

ये भी पढ़ें- त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023: BJP ने 48 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस ने 17 कैंडिडेट्स के नाम किया ऐलान

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव; 2 मार्च को आएंगे नतीजे

संबंधित खबरें...

Back to top button