राष्ट्रीय

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023: BJP ने 48 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस ने 17 कैंडिडेट्स के नाम किया ऐलान

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहले चरण में 17 कैंडिडेट्स के नाम की घोषणा की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने दो मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है। त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। मतदान 16 फरवरी को होगा और नतीजा 2 मार्च को आएगा।

देखें भाजपा प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

सूची जारी होने के साथ ही पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब के चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों पर मुहर लग गई है। इसमें पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी सीट रही बनमालीपुर से प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी को इस सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

देखें कांग्रेस प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

18 जनवरी को हुआ था तारीखों का ऐलान

18 जनवरी 2023 को भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। तीनों राज्यों में पिछली बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे। तीनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा चाहिए।

नॉमिनेशन और नाम वापसी की आखिरी तारीख

  • नॉमिनेशन: त्रिपुरा- 21 जनवरी से 30 जनवरी तक, मेघालय-नागालैंड- 31 जनवरी से 7 फरवरी
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख: त्रिपुरा- 2 फरवरी, मेघालय-नागालैंड-10 फरवरी

त्रिपुरा में भाजपा की सरकार

त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 25 सालों के वाम किले को ढहा दिया था। यहां भाजपा ने 35 सीटों पर जीत हासिल की थीं। वहीं, गठबंधन में स्वदेशी पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) द्वारा 8 सीटें जीतने के बाद भाजपा गठबंधन ने 59 सीटों में से 43 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सीपीआई (एम) को 16 सीटें मिली थीं। भाजपा ने बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बनाया था। जिसके बाद भाजपा ने 2022 में उनकी जगह माणिक साह को राज्य की कमान सौंपी है।

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव; 2 मार्च को आएंगे नतीजे

संबंधित खबरें...

Back to top button