PlayBreaking News

Assembly Election 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव; 2 मार्च को आएंगे नतीजे

Follow on Google News
Assembly Election 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव; 2 मार्च को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को तारीखों का ऐलान कर दिया। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे। तीनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा चाहिए।

नॉमिनेशन और नाम वापसी की आखिरी तारीख

  • नॉमिनेशन: त्रिपुरा- 21 जनवरी से 30 जनवरी तक, मेघालय-नागालैंड- 31 जनवरी से 7 फरवरी
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख: त्रिपुरा- 2 फरवरी, मेघालय-नागालैंड-10 फरवरी

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में कितने वोटर?

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि, तीनों राज्यों में महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। नगालैंड में 2,315, मेघालय में 3,482 और त्रिपुरा में 3,328 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 50% पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग की जाएगी।

आयोग ने किया था तीनों राज्यों का दौरा

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयोग ने 11 से 14 जनवरी तक तीनों पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा किया था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने तीनों राज्यों में राजनीतिक दलों और राज्य, केंद्रीय सुरक्षा और नागरिक अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं थीं।

तीनों राज्यों में कब खत्म होगा मौजूदा सरकार का कार्यकाल?

  • नागालैंड- 12 मार्च
  • मेघालय- 15 मार्च
  • त्रिपुरा- 22 मार्च
नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में विधानसभा की 60 सीटें हैं। मौजूदा सरकार के कार्यकाल से पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।

तीन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन हैं?

  • नागालैंड के मुख्यमंत्री- नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता नेफियू रियो
  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री- बीजेपी के नेता माणिक साहा
  • मेघायल के मुख्यमंत्री- एनपीपी के कॉनराड संगमा

त्रिपुरा में भाजपा की सरकार

त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 25 सालों के वाम किले को ढहा दिया था। यहां भाजपा ने 35 सीटों पर जीत हासिल की थीं। वहीं, गठबंधन में स्वदेशी पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) द्वारा 8 सीटें जीतने के बाद भाजपा गठबंधन ने 59 सीटों में से 43 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सीपीआई (एम) को 16 सीटें मिली थीं। भाजपा ने बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बनाया था। जिसके बाद भाजपा ने 2022 में उनकी जगह माणिक साह को राज्य की कमान सौंपी है।

मेघालय में किसकी सरकार है?

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी। बता दें कि, 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन एनपीपी ने भाजपा और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। मेघालय के मुख्यमंत्री एनपीपी के कोनराड संगमा हैं।

नगालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार

नागालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार है। 2018 से पहले यहां नगा पीपुल्स फ्रंट सत्ता (NPF) में था, लेकिन चुनाव से पहले NPF दो गुटों में बंट गई। बागी नेताओं के साथ राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो ने नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बनाई थी। चुनाव में NDPP को 18 तो भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली और नेफ्यू रियो राज्य के मुख्यमंत्री बने। जिसके बाद NPF के तमाम विधायक गठबंधन में शामिल हो गए।

इस साल किन राज्यों में होंगे चुनाव?

  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • त्रिपुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मिजोरम
  • राजस्थान
  • तेलंगाना

कब हो सकते हैं चुनाव

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में फरवरी में चुनाव होने हैं। इसके बाद अप्रैल मई में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते है। मई में कर्नाटक और फिर नवंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम के बाद साल के अंत दिसंबर में तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- मोदी आएंगे और जीत जाएंगे, ये सोच गलत; BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मोदी ने दिए जीत के मंत्र अन्य राष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts