इंदौर हिट एंड रन हत्याकांड का आज होगा सीन रिक्रिएशन, आरोपियों को मौके पर ले जाएगी पुलिस

हत्याकांड का आज होगा सीन रिक्रिएशन, आरोपियों को मौके पर ले जाएगी पुलिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में कार से महिला को कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए आज घटना का सीन रिक्रिएशन कर सकती है। इसके लिए आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि पूरी वारदात की कड़ियों को स्पष्ट किया जा सके। जानकारी के अनुसार, रविवार को आरोपियों की पुलिस रिमांड का अंतिम दिन है। ऐसे में पुलिस रिक्रिएशन के जरिए घटना के क्रम, वाहन की गति और मौके की परिस्थितियों को समझने का प्रयास करेगी।

    सीसीटीवी फुटेज भी जब्त-

      चर्चित शम्पा पाठक हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मामले में आठ रहवासियों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिनमें सभी ने घटना की पुष्टि की है। साथ ही मौके के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए गए हैं और जांच के दायरे को अब प्रॉपर्टी संचालन तक बढ़ाया जा रहा है।

    आरोपी पूर्व में भी विवादों में रहा

    पुलिस के अनुसार शिव वाटिका (एमआर-11) स्थित सागर समृद्धि अपार्टमेंट में शम्पा पाठक की हत्या कुलदीप चौधरी और उसके बेटे मोहनीश द्वारा कार से कुचलकर की गई थी। शनिवार को पुलिस ने अपार्टमेंट के रहवासी राहुल पंवार, हर्षित माहेश्वरी, विवेक गौड़, नवीन रघुवंशी समेत चौकीदार जितेंद्र और अन्य लोगों के बयान लिए। रहवासियों ने बताया कि आरोपी कुलदीप पूर्व में भी विवादों में रहा है।बयान में यह भी सामने आया कि आरोपी के पेंटहाउस में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। रहवासियों ने प्रॉपर्टी के व्यावसायिक उपयोग पर पहले भी आपत्ति दर्ज करवाई थी। इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहीं।

    हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म को नोटिस

    थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि पेंटहाउस की जांच के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है। साथ ही ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म Airbnb को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी से प्रॉपर्टी किराए पर देने से जुड़े नियमों और उपयोग की जानकारी ली जाएगी।

    पुलिस और पार्षद को शिकायत 

    रहवासियों का कहना है कि घटना से करीब आठ दिन पहले भी उन्होंने पुलिस और पार्षद को शिकायत कर संभावित खतरे के बारे में आगाह किया था। शनिवार को उन्होंने पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे, जिनमें विदेशी युवतियों की आवाजाही दिखाई दे रही है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि पेंटहाउस नशाखोरी और अन्य अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गया था।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts