पापा बने मुनव्वर फारूकी!घर आई नन्ही परी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी गुड न्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क। चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई विवाद या शो नहीं, बल्कि उनके घर आई एक नई खुशी है। मुनव्वर फारूकी फिर से पिता बन गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी मेहजबीन के साथ उनके घर एक नन्ही बेटी ने जन्म लिया है।
यह खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्रिटीज के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। मुनव्वर ने खुद इस खास पल को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे उनके चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
मुनव्वर फारूकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने अस्पताल से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनकी पत्नी मेहजबीन और उनकी नन्ही बेटी की झलक दिखाई दी। इस पोस्ट के साथ मुनव्वर ने बेहद भावुक कैप्शन लिखा बरकत घर आई है। अल्हमदुलिल्लाह। दुआओं में याद रखें।
यह भी पढ़ें: कपिल के शो में लगेगा हंसी का तड़का : वर्ल्ड लाफ्टर-डे पर समय रणवीर की कॉन्ट्रोवर्सी करेगी धमाल
सेलेब्स से लेकर फैंस तक, हर कोई दे रहा शुभकामनाएं
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कई बड़े सेलेब्रिटी और फैंस ने मुनव्वर और उनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा बधाई हो भाई, वहीं एक्ट्रेस जन्नत जुबेर ने लिखा, बहुत-बहुत मुबारक इसके अलावा कई हस्तियों ने भी इस पोस्ट को लाइक और कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की। फैंस भी पीछे नहीं रहे। कमेंट सेक्शन में हजारों लोगों ने दुआएं दीं और इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं भेजीं।
यह भी पढ़ें: ₹16 करोड़ का लग्जरी पेंटहाउस: आर्ट गैलरी जैसा घर, हर कोने में दिखता है सनी लियोनी का पर्सनल टच
मुनव्वर और मेहजबीन की शादी
मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। बिग बॉस 17 जीतने के कुछ समय बाद उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से शादी कर ली थी। इस शादी ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि शो के दौरान उनका नाम दूसरी एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा था। हालांकि शो के बाद उन्होंने अचानक मेहजबीन से शादी करके सबको हैरान कर दिया। बाद में मुनव्वर ने मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के व्लॉग में अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपने बेटे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया था।
यह शादी मुनव्वर और मेहजबीन दोनों के लिए दूसरी शादी है। मुनव्वर की पहली शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम मिकेल है। वहीं मेहजबीन की भी एक बेटी है। अब दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।











