People's Update
Thursday, April 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    परिसीमन बिल पर अमित शाह बोले- हम चर्चा एक साथ करेंगे, किसी नियम का उल्लंघन नहीं
    परिमीसमन-महिला आरक्षण समेत 3 बिलों को पेश किए जाने को लेकर वोटिंग, पक्ष में 207 वोट
    लोकसभा: धर्म के आधार पर मुस्लिमों को किसी भी तरह का आरक्षण गैर संवैधानिक- अमित शाह
    आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर मेंबर अमीर हमजा को अज्ञात हमलावर ने गोली मारी
    लोकसभा: परिसीमन बिल पर कांग्रेस बोली- सरकार लोकतंत्र को हाईजैक करना चाह रही
    अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में परिसीमन बिल पेश किया, सदन में जोरदार बहस
    तमिलनाडु: चुनाव मैदान में उतरे पलानीस्वामी, एडप्पादी में की जनसभा
    संसद: बिल से पहले स्पीकर संग अमित शाह की बड़ी बैठक
    IRCTC घोटाला: लालू परिवार के खिलाफ अब 6 मई को आएगा फैसला
    परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू
    लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग
    DMK सांसद कनिमोझी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ नोटिस दिया
    नेपाल में डीजल के दाम 30 रुपये बढ़े, अब 234 प्रति लीटर पर पहुंचा
    तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की पार्टी TVK आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी
    अमेरिका-ईरान शांति समझौते के करीब पहुंचे, ईरान और पाक अधिकारियों की बैठक आज
    आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 तीर्थयात्रियों की मौत
    हाथरस भगदड़ मामले पर आज होगी सुनवाई
    संसद का विशेष सत्र आज, सुबह 10 बजे खड़गे के रूम में विपक्षी दलों की मीटिंग
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    MP Weather Update :प्रदेश में अब झुलसाएगी गर्मी... 16 जिलों में लू का अलर्ट, 25 शहरों में पारा 40 के पार

    मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले 4 दिन तक गर्मी का असर बना रहेगा। जानिए किन जिलों में लू चलेगी, तापमान का हाल और बचाव के जरूरी उपाय इस खबर में।
    Publish Date: 16 Apr 2026, 11:24 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और अब प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आता नजर आ रहा है। अप्रैल के पहले हफ्ते तक जहां आंधी, बारिश और ओलों का असर था, वहीं अब अचानक तापमान तेजी से बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में लू चलेगी। इस सीजन में पहली बार इतने ज्यादा जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

      16 जिलों में लू का अलर्ट

      मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से प्रदेश के 16 जिलों में लू चलने की संभावना है। इनमें रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। इन जिलों में पहले भी गर्म हवाओं का असर देखा जा चुका है, लेकिन अब स्थिति और गंभीर हो सकती है। 

      अगले 4 दिन तक लू का असर

      मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। इस दौरान तापमान भले 34 से 36 डिग्री के बीच रहे, लेकिन गर्म हवाओं के कारण शरीर पर इसका प्रभाव ज्यादा महसूस होगा। 18 और 19 अप्रैल को लू का दायरा और बढ़ सकता है। जिससे निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिले भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। 

      यह भी पढ़ें: इंदौर में सिटी बस सफर महंगा: 200 का पास अब 600 में, महापौर योजना बंद होने से छात्रों पर बोझ

      25 शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

      बुधवार को प्रदेश में गर्मी का असर अपने चरम पर नजर आया। पहली बार इस सीजन में 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। छतरपुर का नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो, रतलाम, नर्मदापुरम, सतना और मंडला जैसे शहरों में भी तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहा। बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखा, जहां इंदौर और ग्वालियर में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया, जबकि भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा।

      प्रमुख शहरों का तापमान

      शहर

      अधिकतम तापमान

      न्यूनतम तापमान

      रतलाम

      42.0°C

      23.8°C

      खजुराहो

      42.2°C

      22.0°C

      नौगांव

      42.4°C

      20.0°C

      नर्मदापुरम

      41.8°C

      24.6°C

      सतना

      41.7°C

      23.7°C

      मंडला

      41.6°C

      20.3°C

      धार

      41.0°C

      23.1°C

      खरगोन

      41.0°C

      22.8°C

      रीवा

      41.0°C

      21.0°C

      बैतूल

      40.2°C

      23.2°C

      भोपाल

      39.5°C

      23.6°C

      इससे साफ है कि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

      कई जिलों में सामान्य से ज्यादा तापमान

      तापमान रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। छिंदवाड़ा में सामान्य से लगभग 5 डिग्री ज्यादा तापमान रहा, जबकि मंडला, रतलाम और धार जैसे जिलों में भी तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। इसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

      क्यों बढ़ी गर्मी?

      मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी का बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है। इस साल भी यही स्थिति बन रही है। हालांकि, इस बार शुरुआत में मौसम ठंडा रहा क्योंकि 1 से 9 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार आंधी, बारिश और ओलों का असर था। लेकिन 10 अप्रैल के बाद मौसम साफ हुआ और तापमान तेजी से बढ़ने लगा। अब यह बढ़ोतरी लगातार जारी रहने की संभावना है।

      [breaking type="Breaking"]

      नया सिस्टम एक्टिव, लेकिन राहत की उम्मीद कम

      मौसम विभाग ने अनुसार, 16 अप्रैल से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, लेकिन यह काफी कमजोर है। इसका असर मुख्य रूप से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश में इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम ही है।

      स्वास्थ्य पर असर, बढ़ रहे हीट स्ट्रोक के मामले

      तेज गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार हीट रैश, हीट क्रैम्प, हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हीट स्ट्रोक सबसे खतरनाक स्थिति होती है, जिसमें शरीर का तापमान 104 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे मामलों में तुरंत इलाज जरूरी होता है।

      डॉक्टरों की सलाह- सावधानी ही बचाव

      डॉक्टरों का कहना है कि, इस मौसम में लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। दिन में खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए और बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर समस्या का कारण बन सकती है।

      [tag id="2172" type="MP weather update" slug="mp-weather-update"]

      स्कूलों के समय में बदलाव

      गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बुरहानपुर, हरदा और रतलाम जैसे जिलों में बच्चों को राहत देने के लिए सुबह की शिफ्ट में स्कूल चलाए जा रहे हैं। प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है और जरूरत पड़ने पर अन्य कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

      अप्रैल की शुरुआत में कैसा था मौसम

      इस साल अप्रैल की शुरुआत में मौसम पूरी तरह अलग था। पहले 9 दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलों का दौर चलता रहा। कई जिलों में भारी बारिश हुई और फसलों को नुकसान भी पहुंचा। लेकिन अब मौसम पूरी तरह बदल गया है और गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      MP Weather Forecast

      mp weather update today

      MP weather update

      MP Weather Latest News

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      हाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा गोली लगने से घायल, टीवी शो से लौटते ही हमला

      लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर पर फायरिंग :हाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा गोली लगने से घायल, टीवी शो से लौटते ही हमला

      बाघ शावक का मिला क्षत-विक्षत शव, दूसरे बाघ के हमले की आशंका

      बांधवगढ़ में बाघों की जंग!बाघ शावक का मिला क्षत-विक्षत शव, दूसरे बाघ के हमले की आशंका

      भस्म आरती में हुईं शामिल, नंदी के कान में कही मनोकामना और लिया बाबा का आशीर्वाद

      महाकाल की शरण में पहुंचीं सोनल चौहान:भस्म आरती में हुईं शामिल, नंदी के कान में कही मनोकामना और लिया बाबा का आशीर्वाद

      देखते ही फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, दोषियों की तलाश तेज

      बजरंगबली पर पोती कालिख..!देखते ही फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, दोषियों की तलाश तेज

       स्कूलों के समय में बदलाव,

      इंदौर में भीषण गर्मी का असर: स्कूलों के समय में बदलाव,

      भोपाल के कटारा हिल्स में नरवाई की आग, खेतों से सटी कॉलोनियों में रातभर हड़कंप

      दहशत में गुजरी रात :भोपाल के कटारा हिल्स में नरवाई की आग, खेतों से सटी कॉलोनियों में रातभर हड़कंप

      राजस्थान-MP समेत कई राज्यों में लू... पारा 44°C के पार, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

      Weather Update :राजस्थान-MP समेत कई राज्यों में लू... पारा 44°C के पार, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

      50 से ज्यादा झुग्गियां राख, 4 बच्चों की जलकर मौत

      लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही:50 से ज्यादा झुग्गियां राख, 4 बच्चों की जलकर मौत

      बाहर गिरे यात्रियों पर चढ़ा ट्राला, 3 की मौत; पत्थर या नींद… क्या है हादसे की असली वजह?

      कोटा में पलटी स्लीपर बस :बाहर गिरे यात्रियों पर चढ़ा ट्राला, 3 की मौत; पत्थर या नींद… क्या है हादसे की असली वजह?

       200 का पास अब 600 में, महापौर योजना बंद होने से छात्रों पर बोझ

      इंदौर में सिटी बस सफर महंगा: 200 का पास अब 600 में, महापौर योजना बंद होने से छात्रों पर बोझ

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....