PlayBreaking News

इंदौर में भीषण गर्मी का असर: स्कूलों के समय में बदलाव,

Follow on Google News
 स्कूलों के समय में बदलाव,
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर में बढ़ती गर्मी अब सीधे बच्चों की दिनचर्या को प्रभावित करने लगी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने नर्सरी से लेकर 8वीं तक की कक्षाओं का समय बदलते हुए उन्हें सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि परीक्षाएं पहले से तय समय पर ही होंगी।

    गर्मी के असर को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव किया गया है। अब जिले की सभी आंगनबाड़ियां सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगी, ताकि छोटे बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाया जा सके।

    मौसम का मिजाज भी लगातार तल्ख होता जा रहा है। दोपहर में तेज धूप और शाम के समय उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस होगा।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts