MP Weather Update :लगातार तीसरे दिन भी शीतलहर का असर, कल से मिलेगी राहत; 15 दिसंबर से लौटेगी कड़ाके की ठंड

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। लगातार तीसरे दिन शीतलहर चली और तापमान 7 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन 15 दिसंबर से ठंड (MP Weather Update) का दूसरा दौर फिर दस्तक देगा। पाकिस्तान से आने वाली बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ ठंड ला रही हैं।
लगातार तीसरे दिन भी शीतलहर का असर, कल से मिलेगी राहत; 15 दिसंबर से लौटेगी कड़ाके की ठंड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी में कड़ाके की सर्दी लगातार तीसरे दिन भी लोगों को कंपकपा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि मंगलवार से हल्की राहत मिल सकती है और तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बावजूद ठंड का असर (MP Weather Update) पूरी तरह खत्म नहीं होगा।

    15 दिसंबर से ठंड का दूसरा दौर

    मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद एक बार फिर शीतलहर का नया दौर शुरू होगा। पाकिस्तान से आने वाली बर्फीली हवाएं और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी करवाएगा, जिसके बाद उत्तरी हवाओं का असर मध्य प्रदेश तक देखने को मिलेगा।

    25 साल का रिकॉर्ड टूटा

    इस साल दिसंबर ने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले पांच दिनों से भोपाल का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे है। 2000 के बाद यह पहला मौका है जब दिसंबर के पहले सप्ताह में पारा लगातार 10 डिग्री से कम रहा।

    Breaking News

    रविवार से तापमान में हल्की बढ़त

    सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। रविवार की तुलना में तापमान 0.2 डिग्री बढ़ा, लेकिन ठंड कम महसूस नहीं हुई। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा।

    तीन दिनों से शहर में हल्की धूप निकल रही है, लेकिन शीतलहर के चलते धूप की गर्माहट महसूस नहीं हो रही। शाम ढलते ही सर्द हवाएं तेजी से असर दिखा रही हैं और ठंड और बढ़ जाती है।

    क्यों पड़ रही इतनी सर्दी?

    मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाली बर्फीली हवाएं एमपी को प्रभावित कर रही हैं। सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हवा का रुख बदल रहा है। पाकिस्तान से आ रहीं ठंडी हवाएं पूरे दिसंबर ठंड बनाए रखेंगी।

    पिछले 8 दिनों का तापमान

    तारीख

    न्यूनतम तापमान (°C)

    1 दिसंबर

    9.4

    2 दिसंबर

    8.4

    3 दिसंबर

    9.2

    4 दिसंबर

    11.6

    5 दिसंबर

    8.2

    6 दिसंबर

    6.9

    7 दिसंबर

    7.0

    8 दिसंबर

    7.2

    पूरे दिसंबर ऐसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दिसंबर का पूरा महीना ठंडा रहेगा। उत्तरी हवाएं लगातार सक्रिय हैं और बीच-बीच में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस तापमान को और गिरा सकता है।

    ये भी पढ़ें: एमपी बोर्ड के स्कूलों में 5वीं-8वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts