रतलाम में MP RISE 2025 कॉन्क्लेव : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ, 500 युवाओं को सौंपेंगे जॉब लेटर

Follow on Google News
रतलाम में MP RISE 2025 कॉन्क्लेव : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ, 500 युवाओं को सौंपेंगे जॉब लेटर

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पहली बार जिला मुख्यालय पर रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव (MP RISE 2025) का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए इसे प्रदेश के औद्योगिक विकास, कौशल उन्नयन और युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।

युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्वरोजगार का तोहफा

शहर के नेहरू स्टेडियम में रीजनल कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। 500 से अधिक युवाओं को जॉब लेटर सौंपेंगे। साथ ही एक लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे।

कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री रीवा, सागर, आलीराजपुर, पीथमपुर और रतलाम में रोजगारमूलक औद्योगिक इकाइयों का वर्चुअल भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

बड़े उद्योगपतियों की मौजूदगी

रतलाम में आयोजित इस कॉन्क्लेव में देशभर के 3500 से अधिक उद्योगपति और निवेशक शामिल हुए। इनमें पेप्सीको, गोल्ड क्रस्ट सीमेंट, आयशर जैसी राष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने निवेशकों से सीधे संवाद कर उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मंत्री चैतन्य काश्यप का बड़ा बयान

एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा- रतलाम अब प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित होने की दिशा में अग्रसर है। यह कॉन्क्लेव न केवल युवाओं को रोजगार देगा बल्कि नई औद्योगिक क्रांति की नींव रखेगा।

पहली बार जिला मुख्यालय पर हुआ आयोजन

MP RISE की यह 8वीं रीजनल कॉन्क्लेव है, लेकिन पहली बार जिला मुख्यालय पर इसका आयोजन हुआ है। अब तक ये कॉन्क्लेव केवल संभागीय मुख्यालयों पर होते थे। यह बदलाव रतलाम जैसे छोटे शहरों में औद्योगिक विस्तार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा।

कॉन्क्लेव से पहले प्रतापनगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के नए कार्यालय का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद, पांचों विधानसभा के विधायक और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts