Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Panchayat Election 2022 : 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्‍यक्ष-उपाध्‍यक्ष का चुनाव, कार्यक्रम जारी; कलेक्टरों को दी ये जिम्मेदारी

MP Panchayat Election 2022 : 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्‍यक्ष-उपाध्‍यक्ष का चुनाव, कार्यक्रम जारी; कलेक्टरों को दी ये जिम्मेदारी
भोपाल। राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया है। जिला पंचायत अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष का निर्वाचन 29 जुलाई को होंगे। इसके लिए कलेक्टर पीठासीन अधिकारी होंगे।

उप सरपंच का चुनाव

सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के पहले चरण के लिए 24 जुलाई, दूसरा चरण के लिए 25 जुलाई और तीसरे चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को चुनाव होगा।

जिला-जनपद के अध्‍यक्ष-उपाध्‍यक्ष का चुनाव

इसी तरह जनपद पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए पहले चरण के लिए 27 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 28 जुलाई 2022 को होगा। जिला पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए चुनाव 29 जुलाई 2022 को होगा।

कलेक्टर होंगे पीठासीन अधिकारी

सचिव राकेश सिंह ने बताया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर होंगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उप सरपंच के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी निर्वाचन कराएंगे। ये भी पढ़ें: बेतवा नदी में मछली पकड़ने गए 4 युवक टापू पर फंसे, SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts