बेतवा नदी में मछली पकड़ने गए 4 युवक टापू पर फंसे, SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया

बेतवा नदी में मछली पकड़ने गए 4 युवक टापू पर फंसे, SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया
मप्र के अधिकांश जिलों में हो रही तेज बारिश से जनजीवन को अस्त-व्यस्त है। साथ ही कई नदियां उफान पर है। निवाड़ी जिले में बेतवा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और रात में मछली पकड़ने गए 4 युवक टापू पर फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने बोट के सहारे रेस्क्यू कर बचा लिया।

मछली पकड़ने के लिए गए थे युवक

जानकारी के अनुसार, युवक ओरछा की बेतवा नदी के टापू पर गुरुवार रात में मछली पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान मूसलाधार बारिश के कारण अचानक से नदी जलस्तर बढ़ गया और वह टापू पर फंस गए। चारों युवक रात भर टापू पर फंसे रहे। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इन लोगों को निकाला बाहर

एसडीआरएफ कमांडर पीयूष शर्मा के मुताबिक, सूचना मिली कि नदी के टापू पर 4 युवक फंस गए हैं। तत्काल अपनी टीम के साथ वहां मौके पर पहुंचे और ओरछा निवासी दामोदर राजपूत, दीपक राजपूत, विशाल केवट व सूरज राजपूत को सकुशल बाहर निकाला। यहां पर बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही ओरछा नदी पर बने पुल से आवागमन बंद कर दिया था। ये भी पढ़ें: गुना : बारिश में रस्सी के सहारे नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्‍चे, देखें VIDEO मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts