PlayBreaking News

Samadhan Yojana: 1300 लोगों ने किया पंजीकरण, 2 करोड़ रुपए से अधिक की मूल राशि जमा

Follow on Google News
1300 लोगों ने किया पंजीकरण, 2 करोड़ रुपए से अधिक की मूल राशि जमा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मोहन सरकार द्वारा शुरू की गई समाधान योजना पर अच्छी प्रतिक्रिया सामने आई है। योजना के तहत अब तक 1,366 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है और लगभग 2 करोड़ 70 लाख रुपये की मूलधन राशि जमा कराई है। इसमें से लगभग 1 करोड़ 53 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है। बता दें कि केवल दो दिनों में ही बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने योजना में शामिल होकर सरचार्ज में छूट का लाभ लिया और मूलधन राशि जमा कराई।

    एकमुश्त भुगतान पर 100 फिसदी सरचार्ज माफ

    कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे योजना के प्रथम चरण में एकमुश्त भुगतान करके अधिकतम छूट का लाभ उठाएं। आगे उन्होंने बताया कि अब बकायादार उपभोक्ताओं को 60 से 100 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट के साथ एकमुश्त या किस्तों में भुगतान करने का विकल्प दिया गया है। इस योजना से उन उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जो सरचार्ज के कारण बिल जमा नहीं कर पा रहे थे। सरकार और कंपनी का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठाएं और अपने बिजली बिल का बकाया चुका कर राहत पाएं।

    क्या है समाधान योजना ? 

    बता दें कि 3 नवंबर, सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाधान योजना 2025-26 का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से राज्य के उन लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी, जिन पर पुराने बिजली बिलों का बकाया है। योजना का शुभारंभ एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 92 लाख बकायादार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। पहले 3 महीने तक के बकाया बिजली बिलों पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जाएगा। 

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts