People's Update
Thursday, April 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील
    केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव
    'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस
    सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे
    मध्य प्रदेश
    इंदौर

    MP Nagar Nigam Elections 2022 : EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, शाम 5 बजे तक प्रदेश में 61% मतदान, भोपाल में सबसे कम हुई वोटिंग

    Publish Date: 6 Jul 2022, 7:23 PM (IST)Updated On: 6 Jul 2022, 10:38 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 11 नगर निगम समेत कुल 133 नगरीय निकायों में वोटिंग हुई। प्रदेशभर में शाम 5 बजे तक 61% वोटिंग हुई। आगर-मालवा जिले में सबसे ज्यादा 88% मतदान हुआ। प्रदेश में सबसे कम वोटिंग भोपाल जिले में हुई है। देर रात मिले फाइनल डाटा के अनुसार भोपाल में 51.64 प्रतिशत मतदान हुआ। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, बुरहानपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना शामिल हैं। पहले चरण में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। कुल 133 नगरीय निकायों के लिए 13,148 पोलिंग बूथ पर वोट गए हैं। नतीजे 17 जुलाई को आएंगे। 11 नगर निगम के लिए महापौर पद के लिए 101 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, तीनों निकाय में पार्षद के लिए 2808 पदों पर वोटिंग हुई। इनके लिए 11,250 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    डबरा में विधायक की गाड़ी पर पथराव

    ग्वालियर के डबरा में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे जब वार्ड क्रमांक 11 में मतदान केंद्र पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने विधायक की गाड़ी पर पथराव कर दिया और कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की। विधायक की गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं। कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उनका कहना है कि डेढ़ घंटे तक थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

    कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े

    सागर में भाजपा पर कांग्रेस ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। उज्जैन में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां BJP नेता ने वोटिंग करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। भोपाल में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। प्रत्याशी के नाम लिखी टेबल पर EVM रख दी गई।

    लोधीपुरा में हुई मारपीट

    इंदौर में वोटिंग के दौरान विधानसभा 4 के लोधीपुरा वार्ड-69 में कांग्रेस प्रत्याशी शिखा मधुसुधन के समर्थक सुनील सोलंकी के साथ मतदान केंद्र में मारपीट की गई। आरोप है कि विधायक मालिनी गौड के बेटे एकलव्य के समर्थकों ने उन्हें पीटा है। वहां मौजूद लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया।

    सतना में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज

    सतना के वार्ड क्रमांक 9 में मंगलवार रात महिला मतदाताओं को साड़ी बांटने से संबंधित शिकायत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने टीआई कोलगवां को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद थाना कोलगवां में वार्ड क्रमांक 9 की कांग्रेस प्रत्याशी रीना पटनहा एवं पति प्रमोद पटनहा के खिलाफ 171(B),171(E),171(F),188 एवं 34 भादवि का अपराध दर्ज किया गया है। मतदाता को दी गई एक साड़ी भी जब्त की गई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1544623925992505344 [caption id="attachment_35311" align="aligncenter" width="800"] केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया मतदान।[/caption] [caption id="attachment_35309" align="aligncenter" width="800"] दतिया में मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदान किया।[/caption] [caption id="attachment_35293" align="aligncenter" width="800"] जबलपुर में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने वोट डाला।[/caption] [caption id="attachment_35291" align="alignright" width="800"] भोपाल में वोट डालने के बाद बीजेपी के पूर्व सांसद आलोक संजर और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा।[/caption] [caption id="attachment_35286" align="aligncenter" width="800"] भोपाल निर्वाचन आयुक्त बी पी सिंह ने अपनी पत्नी के साथ चार इमली स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।[/caption]

    हंगामा करने पर पूर्व पार्षद को थाने लाई पुलिस

    ग्वालियर में मतदान के दौरान हंगामा कर रहे पूर्व पार्षद शिवदयाल छईया को बहोड़ापुर पुलिस अपने साथ थाने ले आई। जहां समझाइश देकर उसे घर पहुंचा दिया गया। बहोड़ापुर टीआई अमरसिंह सिकरवार ने बताया कि पूर्व पार्षद द्वारा डीआरपी लाइन स्थित मतदान केंद्र पर विवाद किया जा रहा था, जिससे उन्हें थाने लाया गया था। छईया को पुलिस द्वारा ले जाने की सूचना पर उनके परिजन भी बहोड़ापुर थाने में जुट गए।

    जीवाजीगंज में समर्थकों में तनातनी

    जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज में भी भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों में तनातनी हो गई। हालांकि मौजूद पुलिस बल ने तुरंत दोनों पक्षों को अलग-अलग करवा दिया, जिससे स्थिति नहीं बिगड़ सकी।

    भोपाल में मतदान केंद्र बदल गए

    भोपाल में कई लोगों के मतदान केंद्र ही बदल गए। वार्ड 83 के कई लोगों को वोट डालने के लिए 81 और 82 का मतदान केंद्र मिला। समीर केरकेट्टा ने बताया कि उन्होंने अपना वोट वार्ड 83 में डाला, लेकिन माता-पिता का वार्ड चेंज हो गया।

    दमोह में बुजुर्ग महिला की मौत

    दमोह में मतदान केंद्र पर पहुंचीं 90 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शहर के मागंज वार्ड 4 में रहने वाली कमल रानी सुबह 9 बजे मतदान केंद्र नॉरबिट स्कूल में मतदान करने के लिए पहुंची थी। ईवीएम का बटन दबाने से पहले उन्हें चक्कर आ गया और जमीन पर गिर गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    ग्वालियर में युवक की मौत

    ग्वालियर में पोलिंग बूथ के पास चली गोली। जिसमें युवक की मौत हो गई। ये घटना बीवीएम कॉलेज के पास की बताई जा रही है। थाटीपुर टीआई पंकज त्यागी ने घटना का कारण माता-पिता से झगड़े के बाद खुद ने ही माउजर से गोली मारी है। मृतक का नाम भानु गुर्जर जमुना नगर थाटीपुर (25) निवासी है। [caption id="attachment_35285" align="aligncenter" width="800"] गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर ने अपना वोट डाला।[/caption] [caption id="attachment_35283" align="aligncenter" width="800"] हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।[/caption] [caption id="attachment_35277" align="aligncenter" width="800"] भोपाल में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी पहुंचकर किया मतदान[/caption] [caption id="attachment_35274" align="aligncenter" width="800"] भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सपत्नीक 74 बंगले स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।[/caption] [caption id="attachment_35276" align="aligncenter" width="800"] भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सपरिवार पहुंचकर मतदान किया।[/caption]

    इंदौर में पुष्यमित्र भार्गव ने किया मतदान

    भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्पमित्र भार्गव पत्नी सहित जूनी इंदौर स्थित जूना चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे और पूजन कर जीत का आशिर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने रणजीत हनुमान मंदिर में भी जाकर पूजन किया। भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। [caption id="attachment_35288" align="aligncenter" width="800"] ग्वालियर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने अपने पति विधायक सतीश के साथ वोट डाला।[/caption] [caption id="attachment_35272" align="aligncenter" width="800"] जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम चुनाव इंदौर के लिए सपरिवार मतदान किया।[/caption] [caption id="attachment_35271" align="aligncenter" width="800"] भोपाल में बीजपी की मेयर प्रत्याशी मालती राय ने परिवार के साथ वोट डालीं।[/caption]

    इंदौर के कई वार्ड में EVM खराब

    इंदौर के कई वार्ड में EVM खराब होने की सूचना है। मतदान आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। वार्ड 17 के बूथ 471, वार्ड 80 के बूथ 2090 में मशीन खराब होने से मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। चंदन नगर वार्ड 2 के बूथ 13 में मशीन में खराबी आने से वोटिंग शुरू होने में देरी हुई।

    पहले चरण में यहां चुनाव

    • 11 नगर निगम : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना।
    • 36 नगर पालिका : राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारा सिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाड़रवाड़ा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, सागर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, श्योपुर, पोरसा, अंबाह।
    • 86 नगर परिषद : खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाडी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महूगांव, मानपुर, राऊ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खानियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़घाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, सांईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बड़ौद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरसी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचकलां, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेंद्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर (बैतूल), खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, लहार, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन।

    MP में कुल 347 निकायों में चुनाव

      • पहले चरण में 133 निकायों पर 6 जुलाई को होगी वोटिंग।
      • दूसरे चरण में 214 निकायों पर वोटिंग 13 जुलाई को होगी।
      • पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई को आएंगे।
      • दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को आएंगे।
      • प्रदेश में 19, 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
      • मतदान के लिए 87,937 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
      • चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे।
      • मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

    किस नगर निगम में कितने वोटर

    नगर निगम वोटर
      ग्वालियर   10,68,267
      सागर   2,22,584
      सतना   2,14,188
      सिंगरौली   2,05,886
      जबलपुर   9,76,061
      छिंदवाड़ा   1,90,742
      भोपाल   17,06,735
      खंडवा   1,75,644
      बुरहानपुर   1,77,666
      इंदौर   18,35,955
      उज्जैन   4,61,169
    मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    मामूली विवाद में लाठियां चलीं, 18 वर्षीय युवक की मौत

    सगाई की खुशियां बनीं मातम:मामूली विवाद में लाठियां चलीं, 18 वर्षीय युवक की मौत

    लेबनान पर इजरायली हमले जारी, खून से लथपथ हुआ बेरूत

    24 घंटे में 254 मौतें!लेबनान पर इजरायली हमले जारी, खून से लथपथ हुआ बेरूत

    असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग शुरू, 296 सीटों की किस्मत आज तय!

    Assembly Election 2026:असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग शुरू, 296 सीटों की किस्मत आज तय!

    दान से धन का सीधा कनेक्शन! आज का राशिफल कर देगा हैरान

    Aaj Ka Rashifal 09 April:दान से धन का सीधा कनेक्शन! आज का राशिफल कर देगा हैरान

    ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, समझौता हो सकता है रद्द?

    अब न जंग रुकेगी, न बातचीत होगी!ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, समझौता हो सकता है रद्द?

    शहरों से हर साल निकल रहा 2 लाख मीट्रिक टन सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा

    Peoples Update Special :शहरों से हर साल निकल रहा 2 लाख मीट्रिक टन सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा

    करीब आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच चूहा-बिल्ली का खेल

    फिल्मी अंदाज में पीछा :करीब आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच चूहा-बिल्ली का खेल

    पति की हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई वारदात, रो-रोकर डकैती का ड्रामा

    धार:पति की हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई वारदात, रो-रोकर डकैती का ड्रामा

    'तुम्बाड 2' ऑन फ्लोर: मुहूर्त शॉट पूरा, सोहम शाह की मेगा फिल्म की शूटिंग शुरू

    'तुम्बाड 2' ऑन फ्लोर: मुहूर्त शॉट पूरा, सोहम शाह की मेगा फिल्म की शूटिंग शुरू

    रिटायर्ड IAS को हाईकोर्ट से राहत: 2 महीने की सजा पर रोक

    रिटायर्ड IAS को हाईकोर्ट से राहत: 2 महीने की सजा पर रोक

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....