फिल्मी अंदाज में पीछा :करीब आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच चूहा-बिल्ली का खेल

करीब आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच चूहा-बिल्ली का खेल
प्रतीकात्मक चित्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में वाहन चोरी की वारदात ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी, लेकिन इस बार तकनीक ने बाजी पलट दी। एमआईजी थाना क्षेत्र के चंद्र नगर से सोमवार रात एक स्कॉर्पियो चोरी हो गई, जिसे बदमाश लेकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने जीपीएस तकनीक की मदद से कार को बरामद कर लिया, जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले।

    कार में लगा था जीपीएस  

    फरियादी पार्थो प्रकाश, जो एलईडी और ऑयल का कारोबार करते हैं, ने बताया कि उनकी कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था, लेकिन रिचार्ज खत्म होने के कारण वह बंद पड़ा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित कंपनी से संपर्क किया और जीपीएस को दोबारा सक्रिय कराया। इसके बाद कार की लाइव लोकेशन मिलनी शुरू हो गई।

    फरियादी को साथ लेकर पीछा शुरू

    लोकेशन के आधार पर पता चला कि बदमाश कार को रोबोट चौराहा, देवास नाका और मांगलिया होते हुए शाजापुर की ओर ले जा चुके थे। टीआई सीबी सिंह ने तत्काल टीम गठित की और फरियादी को साथ लेकर पीछा शुरू किया।

     पुलिस को नजर आई कार

    सारंगपुर के पास पुलिस को कार नजर आई, जिसके बाद शुरू हुआ फिल्मी अंदाज में पीछा। करीब आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच चूहा-बिल्ली का खेल चलता रहा। आखिरकार दबाव बढ़ता देख बदमाशों ने सुनसान इलाके में कार छोड़ दी और खेतों के रास्ते फरार हो गए।

    आरोपी आए थे बाइक से 

    पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि आरोपी बाइक से आए थे और उनके चेहरे नकाब से ढंके हुए थे। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे कंजर गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts