PlayBreaking News

धार:पति की हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई वारदात, रो-रोकर डकैती का ड्रामा

धार जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की योजना 10 दिन पहले बनाई गई थी और इसके लिए एक शातिर अपराधी को सुपारी दी गई थी।
Follow on Google News
पति की हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई वारदात, रो-रोकर डकैती का ड्रामा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। घटना से पहले लगातार महिला अपने प्रेमी के संपर्क में थी, जिससे पुलिस को शक हुआ। सात घंटे की जांच के बाद पूरा मामला उजागर हुआ और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पति-पत्नी के बीच होता था विवाद 

    प्रियंका की शादी वर्ष 2015 में देवकृष्ण पुरोहित से हुई थी। 2017 में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात कमलेश से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्रेम संबंध गहरा गया। पति-पत्नी के बीच इसी वजह से लगातार विवाद होने लगे।

    ये भी पढ़ें: राहत की खबर : 5 किलो गैस वाला छोटा सिलेंडर, बाद में 14.2 किलो के कनेक्शन में किया जा सकेगा कन्वर्ट

    अवैध संबंध में बाधक बनने पर वारदात

    प्रियंका कई बार पति से झगड़कर मायके चली जाती थी। करीब तीन साल तक वह मायके में रहकर प्रेमी से संपर्क में रही। पति को जब संबंधों की जानकारी मिली तो उसने रोकटोक शुरू की। लेकिन पति का बार-बार टोकना पत्नी को बुरा लग रहा था, इसलिए पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। 

    ये भी पढ़ें: Adhir Ranjan Chowdhury : अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कई सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल

    सुपारी देकर कराई हत्या

    करीब 10 दिन पहले दोनों ने हत्या की योजना बनाई। प्रेमी कमलेश ने सुरेंद्र भाटी नाम के अपराधी को एक लाख में सुपारी दी। पहली कोशिश नाकाम रही, लेकिन 7 अप्रैल की रात वारदात को अंजाम दिया गया। अपराधी ने घर में घुसकर सो रहे देवकृष्ण पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

    लूट का किया नाटक

    हत्या को डकैती दिखाने के लिए महिला ने कहानी बनाई। उसने खुद को बंधक बताकर रिश्तेदारों को गुमराह किया। साइबर जांच में सामने आया कि घटना से पहले कई बार प्रेमी से बात हुई थी। पूछताछ में महिला टूट गई और पूरे जुर्म का खुलासा हो गया।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts