MP Mausam Update : भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा; इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। इस समय प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। ताप्ती और कुंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर है। नर्मदापुरम संभाग में आज बारिश का रेड अलर्ट है। कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से सारनी डैम के गेट खोलने पड़े।

यहां हुई बारिश
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर-जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। खंडवा में 6.53 इंच, इंदौर में 2.87 इंच, छिंदवाड़ा में 2.04 इंच, भोपाल में 1.57 इंच, उज्जैन में 1.37 इंच पानी गिरा है। ये भी पढ़ें- MP में तेज बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें! खंडवा-हरदा स्टेट हाईवे बंद, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; मालवा में नदियां उफान परमौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तथा छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खंडवा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। पांच इंच या ज्यादा बारिश भी हो सकती है।




















