Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गाय को हटाने के लिए मारा पैर, फिर उसी के सामने झुककर मांगनी पड़ी माफी, देखें VIDEO

गुना के जामनेर में गाय को पैर से हटाने के बाद विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में बुजुर्ग गाय के सामने झुककर माफी मांगते दिख रहे हैं। बुजुर्ग ने हिंदूवादी कार्यकर्ताओं और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया।
गाय को हटाने के लिए मारा पैर, फिर उसी के सामने झुककर मांगनी पड़ी माफी, देखें VIDEO
गुना के जामनेर में गाय को पैर से हटाने के बाद विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में बुजुर्ग गाय के सामने झुककर माफी मांगते दिख रहे हैं।

गुना के जामनेर कस्बे में गाय को पैर से लात मारने की एक घटना ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला माफी मांगने तक पहुंच गया। घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति गाय के सामने झुककर माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्ग ने इस पूरे मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

रास्ते में खड़ी थी गाय, हटाने के लिए मारा पैर

जानकारी के मुताबिक, कैंट गुना निवासी जमीलउद्दीन शटर आदि लगाने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले वह पिकअप वाहन से सामान लेकर जामनेर में एक परिवार के यहां काम करने पहुंचे थे। सामान उतारते समय रास्ते में एक गाय खड़ी थी। आरोप है कि रास्ता खाली कराने के लिए जमीलउद्दीन ने गाय को पैर से हटाया। यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना देखने वाले कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद बात धीरे-धीरे बढ़ने लगी।

मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता

घटना की जानकारी फैलने के बाद कुछ हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। हालात को देखते हुए आसपास के लोगों ने जमीलउद्दीन को कुछ समय के लिए अपने यहां सुरक्षित रखा। बाद में मामला शांत कराने के दौरान जमीलउद्दीन ने गाय के सामने झुककर माफी मांगी। इसी दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाय के सामने नतमस्तक नजर आ रहे हैं।

बुजुर्ग का आरोप- पुलिस ने शिकायत लेने के बजाय लिखवा लिया माफीनामा

जमीलउद्दीन ने जामनेर पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह पूरे मामले की शिकायत पुलिस में करना चाहते थे, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय दबाव में उनसे लिखवा लिया गया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। जमीलउद्दीन का आरोप है कि उनसे माफी भी मंगवाई गई। उन्होंने कहा है कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करेंगे।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर में कर्मचारियों ने निकाली रैली, मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पुलिस बोली- दोनों पक्षों ने नहीं दी कोई लिखित शिकायत

वहीं, जामनेर थाना प्रभारी मनोज मेहरा ने बताया कि जमीलउद्दीन काम के सिलसिले में जामनेर आए थे। गाय को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने पैर मारा था। थाना प्रभारी के मुताबिक, मौके पर मौजूद बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई और जमीलउद्दीन से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने गाय के सामने माफी मांग ली। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

Breaking News

अब वायरल वीडियो के बाद फिर चर्चा में मामला

एक तरफ बुजुर्ग पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने और दबाव में माफीनामा लिखवाने का आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस किसी लिखित शिकायत से इनकार कर रही है। ऐसे में वायरल वीडियो के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। अब जमीलउद्दीन की ओर से पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत किए जाने के बाद मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी।ो

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts