PlayBreaking News

बाबा महाकाल की शरण में सांसद गौतम गंभीर; पूजन और अभिषेक किया, खालिस्तानियों को लेकर दिया बड़ा बयान

Follow on Google News
बाबा महाकाल की शरण में सांसद गौतम गंभीर; पूजन और अभिषेक किया, खालिस्तानियों को लेकर दिया बड़ा बयान
पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर आज सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए। गौतम गंभीर रविवार रात ही उज्जैन आ गए थे। गर्भ गृह में महाकाल का पूजन और अभिषेक किया। इस दौरान उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया मौजूद थे। ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर परिसर में किन्नरों का अश्लील डांस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया 2 पर केस

भस्मारती में शामिल हुए गौतम गंभीर

गौतम गंभीर सुबह 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। भस्म आरती के बादगर्भ गृह में बाबा का पूजन और अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। पुजारी महेश गुरु ने पूजन करवाया। गंभीर ने मंदिर परिसर में करीब ढाई घंटा बिताया और वह सुबह 6.30 बजे तक मंदिर में रहे। इसके बाद वह सांसद अनिल फिरोजिया संग निकल गए। ये भी पढ़ें: World Sparrow Day : जिनकी चहचहाहट से खुलती थी नींद, अब विलुप्ति की कगार पहुंची गौरैया, मप्र में है 60 फीट ऊंचा अनोखा पक्षी घर

आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि सब खुश रहें और देश आगे बढ़े और हम मजबूत बने। इस दौरान गंभीर पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और खालिस्तानियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी एक ट्वीट किया था कि आम आदमी पार्टी अलगाववादी और खालिस्तानियों पर नजर रखें, क्योंकि बहुत कुर्बानियां गई हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार को अगर खालिस्तानियों का सपोर्ट मिलेगा तो उससे बुरा देश के लिए कुछ भी नहीं हो सकता, क्योंकि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है।

द कश्मीर फाइल्स अभी नहीं देखी है

सांसद गौतम गंभीर ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। गौतम गंभीर ने मीडिया से कहा कि अभी तक उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं देखी है। ऐसे में वह फिल्म को लेकर कुछ नहीं कह सकते। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts