Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP की तीन महिला ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेंगे 25-25 लाख रुपए

ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप जीतने वाली भारतीय महिला टीम में शामिल रहीं प्रदेश की तीन खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने की है। इन प्लेयर्स के तीन कोच को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
MP की तीन महिला ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेंगे 25-25 लाख रुपए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) से शनिवार को ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला प्लेयर्स ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुलाकात की। इस दौरान सुनीता सराठे, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले उपिस्थत रहीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए तीनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 लाख रुपए दिए जाएंगे, जिसमें से 10-10 लाख रूपए नगद और 15-15 लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में होंगे। 

    कोचिंग और पढ़ाई की व्यवस्था करेगी सरकार 

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों खिलाड़ियों और तीनों कोच का ट्राफी और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का नाम रोशन करने वाली तीनों खिलाड़ियों की आगामी पढ़ाई और कोचिंग आदि की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने महिला खिलाड़ियों के कोच सोनु गोलकर, ओमप्रकाश पाल और दीपक पाहड़े को एक-एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

    नेपाल को हराकर जीता था वर्ल्डकप

    भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025 के फाइनल मैच में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में मध्यप्रदेश की उपरोक्त तीन प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल थीं। इनमें ऑलराउंडर केटेगरी में खेलने वाली सुनीता सराठे नर्मदापुरम, सुषमा पटेल दमोह और बैटर तथा विकेटकीपर के रूप में खेलने वाली दुर्गा येवले बैतूल से हैं। तीनों खिलाड़ियों के अपने-अपने गृह जिले में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया था। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts