Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Congress Politics : 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस अब चलाएगी 'वोट रक्षक अभियान'

बिहार चुनाव में हार का दोष स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर डालने वाली अब कांग्रेस ने वोटर लिस्ट को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतना शुरू किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को वोट रक्षक अभियान शुरू करने का ऐलान किया
 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस अब चलाएगी 'वोट रक्षक अभियान'
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने शुक्रवार को वोट रक्षक अभियान शुरू करने की घोषणा की । पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की तीन घंटे चली बैठक के बाद जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि भाजपा की साजिशों के बीच कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘वोट रक्षक अभियान’शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों से शिकायतें आ रही हैं कि कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब किए जा रहे हैं। इसे रोकने और हर एक मतदाता का नाम बचाने के लिए कांग्रेस ने यह बड़ा संगठित अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

    वोट रक्षक हर वार्ड-हर बूथ पर नाम चेक करेंगे

    जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि कांग्रेस अब हर बूथ पर अपना BLA (Booth Level Agent) नियुक्त करेगी। ये BLA ‘वोट रक्षक’की भूमिका में रहकर मतदाता सूची पर पूरी नज़र रखेंगे। उन्होंने कहा कि चार दिसंबर को नई मतदाता सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के ये वोट रक्षक हर वार्ड और हर बूथ पर नामों की बारीकी से जांच करेंगे। दावे–आपत्तियों की पूरी मॉनिटरिंग करेंगे साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से न कटे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम सूची में नहीं होंगे, जिनका नाम जानबूझकर हटाया गया है या पहली बार जुड़वाने की ज़रूरत है, कांग्रेस उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की जिम्मेदारी उठाएगी।

    14 को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

    प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि 14 दिसम्बर को दिल्ली में होगा SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन होगा। बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं या गलत ढंग से स्थानांतरित किए जा रहे हैं। भाजपा के दबाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

    कांग्रेस विधायक का नाम उनकी विधानसभा में नहीं

    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची में फर्जीवाड़े और बीएलओ की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फर्जी नाम जोड़ने या सही नाम काटने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।उन्होंने एक गंभीर उदाहरण देते हुए कहा ग्वालियर के कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का नाम उनकी अपनी विधानसभा से हटाकर पास की दूसरी विधानसभा में दर्ज कर दिया गया है यह बताता है कि मतदाता सूची में कितनी बड़ी लापरवाही और गड़बड़ी हो रही है।

    प्रभारी चौधरी बोले-मैं नाराज नहीं 

    जिला प्रभारियों की नियुक्त रद्द करने के सवाल पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी  ने कहा कि आंतरिक कारणों से नियुक्तियां रद्द की गई हैं। उन्होंने कहा कि मैं नाराज नहीं हूं।नाराज होता तो बोल देता। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts