People's Update
Thursday, April 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    लेबनान में इजरायल के भीषण हमले की फ्रांस ने की निंदा
    'भवानीपुर में नंदीग्राम होने जा रहा', बंगाल की चुनावी रैली में बोले प्रधानमंत्री मोदी
    'BJP सरकार कानून पर कायम करेगी भरोसा, ये मोदी की गारंटी', हल्दिया की रैली में बोले PM
    हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम को मार गिराने का इजरायल ने किया दावा
    भारतीय जहाज ग्रीन आशा 15 हजार टन LPG लेकर मुंबई पहुंचा
    असम में मतदान के बीच कामाख्या मंदिर पहुंचे सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
    जब तक असल समझौता नहीं, ईरान के आसपास रहेगी सेना : डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक
    ऑस्ट्रेलिया बोला- US-ईरान सीजफायर लेबनान पर भी लागू हो
    लेबनान पर इजरायल ने फिर किया बड़ा हमला, बेरूत में कई इमारतें तबाह
    US-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी घोषित
    IMF-वर्ल्ड बैंक की चेतावनी- ईरान युद्ध से दुनिया में खाद्य संकट गहराएगा
    दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर
    यरुशलम में 40 दिन बाद खुली अल-अक्सा मस्जिद, नमाजियों की उमड़ी भीड़
    असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान
    'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील
    'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस
    केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव
    सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे
    अंतर्राष्ट्रीय
    अन्य

    Monkeypox Virus: कोरोना के बीच मंडराने लगा 'मंकीपॉक्स' का खतरा, अमेरिका में भी मिला केस; कितनी खतरनाक है ये बीमारी?

    Publish Date: 19 May 2022, 4:47 PM (IST)Updated On: 19 May 2022, 7:05 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    दुनियाभर में कोरोना के कहर के बीच अब मंकीपॉक्स ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में भी इसने पैर पसारना शुरू कर दिया है। कनाडा से मेसाचुसेट्स लौटे एक शख्स में बुधवार को इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है, अमेरिका में इस साल का यह पहला केस है।

    यहां मिल चुके हैं केस

    कनाडा में भी एक दर्जन से ज्यादा संदिग्ध मामलों की जांच की जा रही है। स्पेन और पुर्तगाल में अब तक 40 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ब्रिटेन में भी 6 मई से अब तक 9 मामले सामने आ चुके हैं। मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में ये संक्रमण सालों से हजारों लोगों को संक्रमित करता रहा है, लेकिन यूरोप में ये नई बात है।

    क्या है मंकीपॉक्स?

    मंकीपॉक्स एक दुर्लभ और गंभीर वायरल बीमारी है। यह बीमारी एक ऐसे वायरस की वजह से होती है, जो स्मॉल पॉक्स यानी चेचक के वायरस के परिवार का ही सदस्य है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, पहली बार ये बीमारी 1958 में सामने आई थी। तब रिसर्च के लिए रखे गए बंदरों में ये संक्रमण मिला था। इन बंदरों में चेचक जैसी बीमारी के लक्षण दिखे थे। इसलिए इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया है।

    इंसानों में पहली बार कब सामने आई यह बिमारी

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, इंसानों में मंकीपॉक्स का पहला मामला 1970 में सामने आया था। तब एक 9 साल के बच्चे में ये संक्रमण मिला था। 1970 के बाद 11 अफ्रीकी देशों में इंसानों के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के मामले सामने आए थे।

    नाइजीरिया में हुआ था सबसे बड़ा आउटब्रेक

    2003 में पहली बार अमेरिका में इसके मामले सामने आए थे। 2017 में नाइजीरिया में मंकीपॉक्स का सबसे बड़ा आउटब्रेक हुआ था, जिसके 75% मरीज पुरुष थे। सितंबर 2018 में इजरायल और ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए थे। मई 2019 में सिंगापुर में भी नाइजीरिया की यात्रा कर लौटे लोगों में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी।

    कैसे फैलती है बीमारी?

    • मंकीपॉक्स किसी संक्रमित जानवर के खून, उसके शरीर का पसीना या कोई और तरल पदार्थ या उसके घावों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।
    • इंसान से इंसान में वायरस के फैलने के मामले अब तक बेहद कम सामने आए हैं। हालांकि, संक्रमित इंसान को छूने या उसके संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है। इतना ही नहीं, प्लेसेंटा के जरिए मां से भ्रूण यानी जन्मजात मंकीपॉक्स भी हो सकता है।
    • यह वायरस मरीज के घाव से निकलकर आंख, नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। मरीज 7 से 21 दिन तक मंकी पॉक्स से जूझ सकता है।
    • अफ्रीका में गिलहरियों और चूहों के भी मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के सबूत मिले हैं। अधपका मांस या संक्रमित जानवर के दूसरे पशु उत्पादों के सेवन से भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

    क्या हैं इसके लक्षण?

    • मंकी पॉक्स के शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, कंपकंपी छूटना, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं।
    • मंकीपॉक्स वायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड 5 से 21 दिन तक का हो सकता है। इन्क्यूबेशन पीरियड का मतलब ये होता है कि संक्रमित होने के बाद लक्षण दिखने में कितने दिन लगे।
    • मंकीपॉक्स शुरुआत में चिकनपॉक्स, खसरा या चेचक जैसा दिखता है।
    • बुखार होने के एक से तीन दिन बाद त्वचा पर इसका असर दिखना शुरू होता है। शरीर पर दाने निकल आते हैं। ये दाने घाव जैसे दिखते हैं और खुद सूखकर गिर जाते हैं।

    कितनी खतरनाक है ये बीमारी?

    • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित हर 10वें व्यक्ति की मौत हो सकती है। मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के 2 से 4 हफ्ते बाद लक्षण धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
    • जंगल के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में मंकीपॉक्स का खतरा ज्यादा बना रहता है। ऐसे लोगों में एसिम्टोमैटिक संक्रमण भी हो सकता है।
    • छोटे बच्चों में गंभीर संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। हालांकि, कई बार ये मरीज के स्वास्थ्य और उसकी जटिलताओं पर भी निर्भर करता है।

    क्या है इसका इलाज?

    • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी मंकीपॉक्स का कोई ठोस इलाज मौजूद नहीं है। हालांकि, चेचक की वैक्सीन मंकीपॉक्स के संक्रमण के खिलाफ 85% तक असरदार साबित हुई है।
    • अमेरिका के फूड एंड ड्रग एसोसिएशन (FDA) ने 2019 में इस बीमारी से बचने के लिए Jynneos नाम की वैक्सीन को मंजूरी दी थी। इसे 2013 में ही यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने अप्रूव कर दिया था। हालांकि, वैक्सीन को 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
    स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    शुभमन गिल पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना, DC vs GT मैच में ऐसी क्या गलती की?

    दिल्ली पर जीत के बाद सजा!शुभमन गिल पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना, DC vs GT मैच में ऐसी क्या गलती की?

    भारत पर वर्ल्ड बैंक का भरोसा कायम, FY27 में 6.6% GDP ग्रोथ का अनुमान; GST कट से बढ़ी मांग का असर

    India Growth Forecast:भारत पर वर्ल्ड बैंक का भरोसा कायम, FY27 में 6.6% GDP ग्रोथ का अनुमान; GST कट से बढ़ी मांग का असर

    आदित्य धर पर आरोप लगाने वाले फिल्ममेकर पर लगी लगाम

    ‘धुरंधर’ स्क्रिप्ट चोरी का दावा पड़ा भारी!आदित्य धर पर आरोप लगाने वाले फिल्ममेकर पर लगी लगाम

     अध्यक्ष चिंटू चौकसे का दो टूक ..

    रुबीना खान कांग्रेस से OUT! अध्यक्ष चिंटू चौकसे का दो टूक ..

    ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- 'REAL AGREEMENT' होने तक होर्मुज के आसपास रहेंगे अमेरिकी जहाज

    डील टूटी तो तबाही तय!ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- 'REAL AGREEMENT' होने तक होर्मुज के आसपास रहेंगे अमेरिकी जहाज

    सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार पर मंथन, सॉलिसिटर जनरल से राय लेने दिल्ली जाएंगे अधिकारी

    MP TET विवाद पर सरकार का नरम रुख:सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार पर मंथन, सॉलिसिटर जनरल से राय लेने दिल्ली जाएंगे अधिकारी

    अप्रैल में सर्दी का कमबैक! उत्तर से पूर्वोत्तर तक कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    Weather Update :अप्रैल में सर्दी का कमबैक! उत्तर से पूर्वोत्तर तक कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    नए नियमों से बढ़ेगी फीस, 10 साल बाद बदलेगा नियम; सरकार की नई तैयारी

    MP में प्रॉपर्टी फ्रीहोल्ड महंगा!नए नियमों से बढ़ेगी फीस, 10 साल बाद बदलेगा नियम; सरकार की नई तैयारी

    भारत का ये चूजा किसी VVIP से कम नहीं

    50 जवान, 24/7 हाई-टेक निगरानी!भारत का ये चूजा किसी VVIP से कम नहीं

    जहरीले सांप वाले बयान पर नितिन नबीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- शब्दों की मर्यादा जरूरी

    ‘ये खड़गे नहीं, गांधी परिवार की भाषा…’जहरीले सांप वाले बयान पर नितिन नबीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- शब्दों की मर्यादा जरूरी

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....