PlayBreaking News

MP TET विवाद पर सरकार का नरम रुख:सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार पर मंथन, सॉलिसिटर जनरल से राय लेने दिल्ली जाएंगे अधिकारी

मध्यप्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य सरकार ने अब नरमी का रुख दिखाया है। शिक्षकों के लगातार विरोध और आंदोलन को देखते हुए सरकार इस मामले में कानूनी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है।
Follow on Google News
सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार पर मंथन, सॉलिसिटर जनरल से राय लेने दिल्ली जाएंगे अधिकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य सरकार ने अब नरमी का रुख दिखाया है। शिक्षकों के लगातार विरोध और आंदोलन को देखते हुए सरकार इस मामले में कानूनी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है। बुधवार 8 अप्रैल को वल्लभ भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की गई। बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि मामले में सॉलिसिटर जनरल से राय ली जाएगी।

    /img/116/1775717929235

    दिल्ली जाएंगे विभागीय अधिकारी

    स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले में जल्द से जल्द कानूनी सलाह लें। जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक स्तर के एक अधिकारी और संयुक्त संचालक (विधि) गुरुवार 9 अप्रैल को दिल्ली जाकर सॉलिसिटर जनरल से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

    ये भी पढ़ें: इंदौर: मासूम के गले में फंसी जिंदा मछली, सर्जरी कर बचाई जान

    शिक्षकों का विरोध जारी

    प्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है।

    /img/116/1775717909249

    शिक्षकों का कहना है कि पुराने नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम लागू करना गलत है और इससे उनकी नौकरी पर खतरा बन रहा है। शिक्षक संगठनों ने सरकार से मांग की है कि वह सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करे और इस आदेश को रद्द कराया जाए।

    UP सरकार ने शुरू की पुनर्विचार की प्रक्रिया

    इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे मध्यप्रदेश सरकार पर भी निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया है।

    ये भी पढ़ें: धार: पति की हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई वारदात, रो-रोकर डकैती का ड्रामा

    DPI के आदेश के बाद बढ़ा विवाद

    दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संचालक लोक शिक्षण (DPI) ने पिछले महीने संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को टीईटी अनिवार्यता से संबंधित निर्देश जारी किए थे।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts